नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने किया पौधरोपण
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र क ओर से जिलेभर में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान के तहत पौधरौपण किया गया।
जासं, कुरुक्षेत्र : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिलेभर में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान के तहत पौधरौपण किया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सतनाम, कविता, रवि, सन्नी ने सोमवार को पौधरोपण किया। जिला युवा समन्वयक कुमारी मिशा और लेखा लिपिक कांता बतान के नेतृत्व में वालंटियर अब गांवों में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेड़ और पौधे इस धरती को जीवित रखने में सहयोगी हैं। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और युवा युवती मंडल अपने स्तर पर जुलाई और अगस्त में पौधरोपण कर क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान को सफल बनाएंगे।