Move to Jagran APP

हरियाणा का महाेत्‍सव अब मॉरीशस में मचाएगा धूम, आयोजन के लिए सुझाव व सहायता मांगी

हरियाणा का गीता जयंती महोत्‍सव अब मॉरीशस में भी धूम मचाएगा। मॉरीशस अपेन यहां गीता जयंती महोत्‍सव का अायोजन करना चाहता है। इसके लिए उसने सुझाव और सहायता मांगी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 08:55 PM (IST)
हरियाणा का महाेत्‍सव अब मॉरीशस में मचाएगा धूम, आयोजन के लिए सुझाव व सहायता मांगी
हरियाणा का महाेत्‍सव अब मॉरीशस में मचाएगा धूम, आयोजन के लिए सुझाव व सहायता मांगी

कुरुक्षेत्र, [विनीश गौड़]। अब योग दिवस की तरह दूसरे देश गीता जयंती महोत्सव मनाने के लिए भी लालायित हैं। समुद्र की गोद में बसे मॉरीशस ने गीता जयंती महोत्सव अपने देश में मनाने की इच्छा जाहिर की है और इसके आयोजन की तिथि का सुझाव और आयोजन में मदद भी मांगी है। ऐसे में हरियाणा का महाेत्‍सव मॉरीशस में भी धूम मचाएगा। अभी सरकार द्वारा गीता जयंती महोत्सव की तिथि का सुझाव देना बाकी है। बताया जाता है 15 से 21 नवंबर तक इसे मनाने के लिए सुझाव दिया जा सकता है। 

loksabha election banner

 मॉरीशस आयोजित करना चाहता है गीता जयंती महोत्‍सव

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मॉरीशस अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पार्टनर देश के तौर पर धर्मनगरी में शामिल हुआ था और उनके देश के गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा था। 1 अगस्त को मॉरीशस के राजदूत कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।

कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्‍सव के दौरान का नजारा। (फाइल फोटो)

2017 में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पार्टनर देश के तौर पर शामिल हुआ था मॉरीशस

1 अगस्त को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसलिए वर्ष 2018 को कुरुक्षेत्र का केडीबी (कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड)स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जाएगा। ऐसे में केडीबी द्वारा 1 अगस्त को कुरुक्षेत्र में विशाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें मॉरीशस के राजदूत भी पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल केडीबी और धर्मनगरी से जुड़ी कई घोषणाएं कर सकते हैं। उम्मीद है कि मॉरीशस में गीता जयंती महोत्सव मनाने से संबंधित जानकारी भी उसी दिन जारी की जाए।

50 लोगों का प्रतिनिधि मंडल भारत से जा सकता है मॉरीशस

माॅरीशस में गीता जयंती महाेत्‍सव के आयोजन पर अभी केवल विचार चल रहा है, लेकिन संभव है कि जब वहां इसका आयोजन होगा तो भारत से 50 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मॉरीशस जाए। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी केडीबी से नहीं हुई, लेकिन इस पर चर्चा जरूर चल रही है।

लघु भारत है मॉरीशस 

पूर्व अफ्रीका में बसे मॉरीशस को धरती पर स्वर्ग बोला जाता है। समुद्र के बीच और प्राकृतिक नजारों के लिए मॉरीशस पूरे विश्व में जाना जाता है। मगर एक और बात मॉरीशस को भारत से इसलिए जोड़ती है क्योंकि वहां पर 50 फीसद जनसंख्या भारतीय मूल की जाती है।

मॉरीशस ने मांगा है सुझाव : मानद सचिव

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष जब मॉरीशस का प्रतिनिधि मंडल धर्मनगरी में गीता जयंती महोत्सव में आया था तो उन्हें बहुत अच्छा लगा था। अभी मॉरीशस में गीता जयंती महोत्सव मनाने के लिए तिथि का सुझाव मांगा गया है। हालांकि गीता जयंती महोत्सव वहां कब मनाया जाएगा इसे कहा नहीं जा सकता, क्योंकि इसका शेड्यूल राजभवन से मॉरीशस भेजा जाएगा। मगर इतना तो साफ है कि गीता के ज्ञान का प्रकाश विश्व भर में फैल रहा है और जहां गीता का प्रादुर्भाव हुआ यह उस जिले, प्रदेश और देश के लोगों के लिए गौरव की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.