क्षमता संबर्धन कार्यशाला छात्रों को दिए गणित के टिप्स
गीता निकेतन विद्यालय में सीबीएसई द्वारा गणित विषय में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य गणित विषय में छात्रों की रूचि विकसित करने के लिए शिक्षकों की भूमिका को निश्चित करना था।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता निकेतन विद्यालय में सीबीएसई द्वारा गणित विषय में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य गणित विषय में छात्रों की रूचि विकसित करने के लिए शिक्षकों की भूमिका को निश्चित करना था। इस कार्यशाला में कुरुक्षेत्र जिले के भिन्न-भिन्न विद्यालयों से 65 शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला केंट की प्राचार्या डॉ. सीमा दत्त, केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ साहेब की प्राचार्य परमजीत कौर ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला के प्रथम दिन विषय विशेषज्ञ ने गणित विषय में छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य त्रुटियों से सभी शिक्षकों को अवगत कराते हुए उनके समाधान के उपाय बताए। इसके साथ-साथ एक विशेष सत्र में लिग संवेदीकरण के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बल देते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला केंट की प्राचार्या डॉ. सीमा दत्त ने कहा कि लड़के एवं लड़कियों को समान रूप से काम दिया जाए ताकि लिग समानता की पृष्ठभूमि को तैयार किया जा सके। दूसरे दिन के सत्र में योजनाबद्ध तरीके से गणित शिक्षण, प्रश्न-पत्र निर्माण कला, समस्या समाधान और तार्किक क्षमता की योग्यता का विकास करने की कार्ययोजना तैयार कराई गई। कार्यशाला के अंत में विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट करते हुए दोनों विषय विशेषज्ञों का आभार प्रकट किया।