Move to Jagran APP

मनोहर लाल ने कांग्रेस की तुलना कुरु वंश से की, महाभारत युद्ध पर कही ऐसी बात

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि यदि राजा ने ईमानदारी से काम किया होता तो महाभारत युद्ध नहीं होता। उन्‍हा‍ेंने कांग्रेस की तुलना कुरु वंश से की और कहा कि कांग्रेस का भी ऐसा ही हाल है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 08:49 AM (IST)
मनोहर लाल ने कांग्रेस की तुलना कुरु वंश से की, महाभारत युद्ध पर कही ऐसी बात
मनोहर लाल ने कांग्रेस की तुलना कुरु वंश से की, महाभारत युद्ध पर कही ऐसी बात

पिहोवा (कुरुक्षेत्र), जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाभारत युद्ध के बहाने कांग्रेस पर हमला किया। उन्‍होंने कांग्रेस ने शीर्ष नेताओं की तुलना राजा कुरु से की। उन्‍होंने कहा कि यदि राजा कुरु ने उस समय परिवारवाद से हटकर ईमानदारी व पारदर्शिता से निर्णय लिए होते तो महाभारत का युद्ध नहीं होता। साथ ही महिलाओं व बेटियों का सम्मान होता तो महाभारत का युद्ध न होता। यही हाल कांग्रेस का है।

loksabha election banner

राजा ने ईमानदारी से काम किया होता तो नहीं होता महाभारत का युद्ध : मनोहर लाल

उन्‍होंने कहा कि राला कुरु ने ईमानदाी से काम नहीं किया और इस कारण महाभारत युद्ध हुआ। ऐसा ही कांग्रेस ने भी किया। उन्‍होंने कांग्रेस नेताओं की तुलना कुरु वंश से करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता परिवारवाद के चक्कर में अपने चहेतों पर ही मेहरबान रहे। उन्‍होंने भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियां बनाकर अपना खजाना भरते रहे। मुख्यमंत्री गांव मलिकपुर में जन आशीर्वाद रैली के दौरान अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने परिवार में जन्मे व्यक्ति को परिवार माना जबकि भाजपा का परिवार प्रदेश की ढाई करोड़ जनता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान भेंट की गई श्रीमद भागवत गीता की प्रति को मस्तक पर लगाकर अपने पास रख लिया। इस मौके पर उन्‍होंने अपनी सरकार के कार्यों व उपलब्धियों का ब्‍यौरा भी रखा।

यह भी पढ़ें: 51 साल पहले गायब हुए विमान AN-12 की मिस्‍ट्री सुलझी, जानें कहां व किस हालत में मिला

घुड़सवारों ने की यात्रा की अगुआई, कहीं सरस्वती तो कहीं भारत माता के चित्र किए भेंट

मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का पिहोवा में जोरदार स्वागत किया गया। कहीं घुड़सवारों ने यात्रा की अगुआई की तो कहीं ऊंटों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह आयोजित सभाओं में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता ने उन्हें पांच साल तक सेवा करने का लाइसेंस दिया था, अब इसे रिन्यू करवाने के लिए फिर से जनता के बीच आए हैं।

यह भी पढ़ें: कुदरत ने की नाइंसाफी और किस्‍मत ने दिया हर कदम पर धाेखा, ...लेकिन ऐमी ने नहीं मानी हार

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री राजा-महाराजा की तरह जीवन व्यतीत करते थे, चाहे जनता को कितनी भी परेशानी क्यों ना हो। भाजपा सरकार के कार्यकाल में केवल लोगों की सेवा करने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता दूसरी बार ताज सिर पर रखेगी तो उसका कर्ज उतारने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने इस्माईलाबाद नगरपालिका के लिए दस करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.