Move to Jagran APP

मनीष ग्रोवर बने अध्यक्ष तो प्रेरित गोयल बने सचिव

श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा कुरुक्षेत्र विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना ने की। वही स्टूडेंट्स फॉर सेवा के प्रांत संयोजक गौरव सैनी विभाग समिति सदस्य हिमांशु ठाकुर और राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक श्याम रावत ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना ने बताया कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जोकि अपने स्थापना काल 1949 से शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या के समाधान के लिए कार्यरत है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 07:18 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 07:18 AM (IST)
मनीष ग्रोवर बने अध्यक्ष तो प्रेरित गोयल बने सचिव
मनीष ग्रोवर बने अध्यक्ष तो प्रेरित गोयल बने सचिव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा कुरुक्षेत्र विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना ने की। वही स्टूडेंट्स फॉर सेवा के प्रांत संयोजक गौरव सैनी, विभाग समिति सदस्य हिमांशु ठाकुर और राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक श्याम रावत ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना ने बताया कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जोकि अपने स्थापना काल 1949 से शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या के समाधान के लिए कार्यरत है। इसके साथ एबीवीपी सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रहित की भावना को लेकर कार्य करता है। कौन क्या बने

loksabha election banner

इनमे मनीष ग्रोवर (बीएएमएस, अंतिम वर्ष के छात्र) को अध्यक्ष, प्रेरित गोयल सचिव, हिमांशी, शुभम चोलिया, सोनू हरिकाल को उपाध्यक्ष, ज्योति मेहरा, अलका, सलीम को सह सचिव, हिमांशु यादव को बीएएमएस विभाग प्रमुख, कपिल को डी फार्मेसी प्रमुख, तमन्ना को एसएफडी प्रमुख, देवव्रत पराशर को एसएफएस प्रमुख, रणधीर को राष्ट्रीय कला मंच आयाम प्रमुख, पूर्णिमा को आयाम सह प्रमुख, अबिद को मीडिया प्रमुख, राहुल मलिक को जिज्ञासा आयाम प्रमुख, मुकेश सह प्रमुख और मीनाक्षी, मेघा, अमित श्योराण, सोनल, गरिमा, सुमन, पूजा, दीपिका, पूर्णिमा, सुमित, प्रगति, नवीन, हर्षित, गौरव को विश्वविद्यालय इकाई कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व मिला। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि वह अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर संगठन की कार्यपद्धति के अनुसार विश्वविद्यालय के छात्रों के हित में सदैव कार्य करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.