बाबा दीप ¨सह व चार साहिबजादों को बनाओ रोल मॉडल : सुरेंद्र ¨सह
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद की अनाज मंडी में गुरमत प्रचार सेवक सभा के तत्वाधान में शु
संवाद सहयोगी, शाहाबाद :
शाहाबाद की अनाज मंडी में गुरमत प्रचार सेवक सभा के तत्वाधान में शुरू हुए चेतना समागम में सिख श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। संत सुरेंद्र ¨सह ने सिख युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके रोल मॉडल बाबा दीप ¨सह और गुरू गो¨बद ¨सह जी के चार साहिबजादे ने छोटी सी उम्र में मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर अपने प्राणों का बलिदान किया। आज ¨चता का विषय है कि सिख युवा पीढ़ी आधुनिकता की चकाचौंध में भटक रही है। सिख धर्म हमेशा ही मजलूमों की रक्षा व मानवता की सेवा करता आया है, इसलिए आज भी सिख युवा पीढ़ी को चाहिए कि गुरुओं के दिखाएं मार्ग पर चलें। सिख इतिहास में इतना ज्ञान है और गुरू ग्रंथ साहिब की गुरबाणी में इतनी महानता है कि अगर हम सच्चे दिल से गुरबाणी पढ़ें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि बेशक आज हम वैज्ञानिक युग में प्रवेश कर गए हैं, लेकिन आधुनिकता के साथ-साथ अपने धर्म, सभ्यता को संभाल कर रखना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। सुरेंद्र ¨सह ने मां को भगवान का दर्जा देते हुए माताओं व बहनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माताओं से भी अपील की कि वह अपने बच्चों को शुरू से ही गुरूद्वारे जाने की आदत डालें, ताकि बच्चे शुरू से ही गुरबाणी व गुरुओं के बारे में जान सकें। इसके अलावा उन्होंने सिख इतिहास के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को संगत के बीच रखा कि किस तरह से सिख गुरुओं ने मानवता की भलाई के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर र¨वद्र ¨सह, देवेंद्र ¨सह, मोहन ¨सह, हरप्रीत ¨सह, गुरनाम ¨सह चीमा, विक्रम ¨सह, सुरजीत ¨सह, मनदीप ¨सह सहित बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद थी।