जनता तक सरकार के काम पहुंचाकर धन इकट्ठा करें कार्यकर्ता : अरोड़ा
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र भाजपा थानेसर विधानसभा में जिला के पदाधिकारियों मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ प्रकल्पों के जिला संयोजक मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भाजपा थानेसर विधानसभा में जिला के पदाधिकारियों, मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्पों के जिला संयोजक, मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की अध्यक्षता में हुई। सबसे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर शोक प्रकट किया गया। कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी एवं यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार के विकास एवं जनहित में करवाए कार्य घर-घर में गैस कनेक्शन, जिन घरों में बिजली नहीं थी, वहां बिजली पहुंचाईं, सड़कों का निर्माण व प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव समान विकास करवाया गया। पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी गई। जनहित में अनेकों योजनाएं चलाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार बैठी है। अब पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के काम जनता तक पहुंचाकर पार्टी के लिए धन संग्रह भी करें। बैठक को थानेसर हलका के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने भी संबोधित किया।
लीगल सैल के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमच, नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा, जिला महामंत्री रविद्र सांगवान, सुशील राणा, शकुंतला शर्मा, रीटा गोयल, विनीत कवातरा, परमजीत कश्यप, अमित रोहिल्ला, रोशन बेदी, शेर पाल राणा, साहिल सुधा, सर्वजीत विर्क, रामपाल पाली, निशा महेश्वरी, दीपक चौहान मौजूद रहे।