Move to Jagran APP

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर किया महायज्ञ

कुरुक्षेत्र जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरु आसन की पूजा कर ओंकार महायज्ञ किया गया। जिसमें पूर्णाहुति कुरड़ी वाले महाराज ने दी। श्री शक्ति दुर्वोसेस्वर महादेव को रुद्र अवतार में सजाकर एवं पंचामृत स्नान कराकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 08:55 AM (IST)
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर किया महायज्ञ
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर किया महायज्ञ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरु आसन की पूजा कर ओंकार महायज्ञ किया गया। जिसमें पूर्णाहुति कुरड़ी वाले महाराज ने दी। श्री शक्ति दुर्वोसेस्वर महादेव को रुद्र अवतार में सजाकर एवं पंचामृत स्नान कराकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूजन किया गया। आश्रम साधकों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर गुरु शिष्य की परंपरा को अदा किया। गुरु प्यार ही जीवन का आधार है और गुरु प्यार के बिना जीवन निरर्थक है। गुरु प्यार प्राप्त जीव का जीवन सार्थक बनकर सुख शांति समृद्धि में बनता है

loksabha election banner

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर में स्थित श्री जयराम संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कुरुक्षेत्र में जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिगला ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते जयराम आश्रम हरिद्वार से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी सभी सेवकों एवं श्रद्धालुओं से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े। ब्रह्मचारी ने सबसे पहले अपने आदि गुरु जयराम व अन्य गुरुओं सहित ब्रह्मलीन पूज्य प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के चरणों में नमन करते हुए परंपरास्वरूप गुरु पूजन किया। उन्होंने इस के उपरांत अपना आशीर्वाद देते हुए गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन पर अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है।

ब्रह्मसरोवर स्थित कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला में गुरु पूर्णिमा पर हवन किया। पंडित बलराम शांडिल्य के शिष्यों ने अपनी गुरु माता राजबाला का पूजन किया।

वशिष्ठ कालोनी स्थित श्री लालद्वारा मंदिर में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाल ने सेवक मंडल के सदस्यों ने बाबा लाल दयाल का पूजन किया। सुबह हवन में प्रधान केवल कृष्ण पाठक मुख्य यजमान रहे। सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी। इसके बाद भक्ति प्रवचनों में पुजारी दीपक मिश्र ने गुरु महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा लाल दयाल एक अवतारी महापुरुष थे, जिनकी गणना धैर्यशाली कर्मयोगियों में की जाती है। इस मौके पर प्रधान उप प्रधान अशोक भारद्वाज, महासचिव रमेश पाठक, सचिव वेद प्रकाश आनंद, कैशियर जगदीश भास्कर, जगदीश अरोड़ा, गुलशन बांबा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.