Move to Jagran APP

महाभारत युद्ध के दृश्य एक ही छत के नीचे देंगे दिखाई

ब्रह्मासरोवर की जलधारा में पर्यटकों को महाभारत के दर्शन होंगे। वहीं गीता की उपदेशात्मक स्थली ज्योतिसर में 48 कोस के क्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दृश्य एक ही छत के नीचे दिखाई देंगे। ब्रह्मासरोवर पर देश की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया लेजर वाटर शो स्क्रीन बनाई जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना के कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत धर्मनगरी के चार पर्यटन स्थलों को भव्य बनाने के लिए कार्य शुरु हो गया है। प्रदेश सरकार ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में और तेजी लाई जाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 12:35 AM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 01:25 AM (IST)
महाभारत युद्ध के दृश्य एक ही छत के नीचे देंगे दिखाई
महाभारत युद्ध के दृश्य एक ही छत के नीचे देंगे दिखाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मासरोवर की जलधारा में पर्यटकों को महाभारत के दर्शन होंगे। वहीं गीता की उपदेशात्मक स्थली ज्योतिसर में 48 कोस के क्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दृश्य एक ही छत के नीचे दिखाई देंगे। ब्रह्मासरोवर पर देश की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया लेजर वाटर शो स्क्रीन बनाई जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना के कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट के तहत धर्मनगरी के चार पर्यटन स्थलों को भव्य बनाने के लिए कार्य शुरु हो गया है। प्रदेश सरकार ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में और तेजी लाई जाए।

loksabha election banner

केंद्र सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल करने के बाद ब्रह्मासरोवर व ज्योतिसर स्थित गीता जन्म स्थली को विकसित करने के लिए भी कार्य शुरु कर दिया गया है। सरकार द्वारा ब्रह्मासरोवर के सुंदरीकरण और विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 38 करोड़ 31 लाख रुपये तथा ज्योतिसर के सुंदरीकरण पर 32 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

श्रीकृष्णा सर्किट के तहत कुरुक्षेत्र के लिए 97.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें से लगभग 32 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इस योजना के तहत पांचों स्थलों जिनमें ब्रह्मासरोवर, ज्योतिसर, नरकातारी, सन्निहित सरोवर और शहर के सुंदरीकरण का कार्य किया जाना है। बाक्स

1.20 करोड़ से बन रहा वैकल्पिक सूचना केंद्र योजना के तहत ब्रह्मासरोवर के नंदा स्मारक के पास 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि से बहु वैकल्पिक पर्यटन सूचना केंद्र तथा 1 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से ब्रह्मंसरोवर के दक्षिण में पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, 5 करोड़ की राशि से ब्रह्मासरोवर की परिक्रमा व मुख्य द्वारों पर लाइ¨टग, 5 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से ब्रह्मासरोवर की परिक्रमा पर 7 व पार्किंग स्थल पर 4 शौचालय बनाने तथा 4 करोड़ 25 लाख की राशि से ब्रह्मासरोवर के सातों प्रवेश द्वारों और फर्श निर्माण का कार्य जारी है। इसी प्रकार, ब्रह्मासरोवर पर 1 करोड़ रुपये की लागत से महिला घाटों के निर्माण और परिक्रमा पर 2 करोड़ 10 लाख की राशि से मुराल पें¨टग का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मासरोवर पर 16 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी मीडिया लेजर शो का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को मुकम्मल करने की जिम्मेवारी आइटीडीसी को सौंपी गई है। ब्रह्मासरोवर सत्कार भोजनालय के निकट श्रीकृष्णा सर्किट के तहत 50 लाख रुपये की लागत से चक्रव्यूह का निर्माण किया जाएगा। ज्योतिसर को दिया जाएगा भव्य रूप ज्योतिसर को सुंदर और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए 32 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ की राशि से घाट, प्रवेश द्वार, प्रशासनिक ब्लॉक, कैफेटेरिया और शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी तीर्थ स्थल पर 13 करोड़ की राशि से महाभारत थीम पर आधारित भवन का निर्माण भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

योजना के तहत शहर की सड़कों व स्वच्छता पर खर्च होगा पांच करोड़ इस योजना के अंतर्गत ही शहर में सड़कों, स्वच्छता और सुंदरीकण पर 4 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। यह कार्य पंचायती राज संस्था की तरफ से किया जाएगा। इतना ही नहीं, नरकातारी में भी सुंदरीकरण करने के कार्य को शीघ्र किया जाएगा। इस तीर्थ स्थल पर भी शौचालय, चारदीवारी, पार्किंग, शा¨पग एरिया, विष्णु शहस्त्रनाम का कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 2 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट तय किया है। इस तीर्थ का सुंदरीकरण होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और गांव में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सन्निहित सरोवर पर खर्च हो 5.45 करोड़ : सुधा विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि इसी योजना के अंतर्गत सन्निहित सरोवर के सुंदरीकरण पर व जीर्णोद्धार के कार्य पर 5 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग द्वारा सन्निहित सरोवर पर घाट, पर्यटन सूचना केंद्र, चारदिवारी, पार्किंग और फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सरोवर के चारों तरफ लाइ¨टग व शेड का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में और तेजी लाई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.