लूट, चोरी और ठगी की वारदातों से दहली धर्मनगरी
लूट चोरी और ठगी की वारदातों से धर्मनगरी दहल गई। ये वारदात अनलॉक-1 और टू के बाद एक साथ बढ़ी हैं। ताजा मामला वशिष्ठ कॉलोनी में जम्मू एंड कश्मीर के रिटायर्ड सीनियर मेडिकल ऑफिसर के घर का है। वे लॉकडाउन में अपने परिवार समेत चंडीगढ़ अपनी बेटी के घर गए हुए थे।
जगमहेंद्र सरोहा, कुरुक्षेत्र : लूट, चोरी और ठगी की वारदातों से धर्मनगरी दहल गई। ये वारदात अनलॉक-1 और टू के बाद एक साथ बढ़ी हैं। ताजा मामला वशिष्ठ कॉलोनी में जम्मू एंड कश्मीर के रिटायर्ड सीनियर मेडिकल ऑफिसर के घर का है। वे लॉकडाउन में अपने परिवार समेत चंडीगढ़ अपनी बेटी के घर गए हुए थे। चोर पीछे से पूरे घर को खंगाल गए और करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शहर के बीचोंबीच एक दूधिया से चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर ली। बदमाश उससे दूध के पैसे और मोबाइल लूट ले गए। इधर गांव बेरथला में एक व्यक्ति के बैंक खाते में 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। बहरहाल पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डेढ़ घंटे मकान में की चोरी, पड़ोसी के कैमरे में कैद
जम्मू एंड कश्मीर के रिटायर्ड सीनियर मेडिकल ऑफिसर रवि कुमार के वशिष्ठ कॉलोनी स्थित मकान में चोरी कर ली गई। रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह खुंवाला मौहल्ला, तहसील व जिला रियासी का रहने वाला है। उसने वशिष्ठ कॉलोनी स्थित अपने मकान का प्रथम तल किराये पर दे रखा है और मैदानी तल पर वह खुद परिवार सहित रहता है। वह लॉकडाउन के कुछ समय पहले चंडीगढ़ अपनी बेटी के पास गया था। उसका किरायेदार तीन जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में चला गया। वह 15 जुलाई को वापस आया तो उन्होंने फोन कर घर के दरवाजे खुले होने और ताला टूटने की जानकारी दी। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो चोरी की जानकारी लगी। इसमें 11 जुलाई की रात को 1:30 बजे एक व्यक्ति मकान में दाखिल होता दिखाई दे रहा है। वह करीब डेढ़ घंटे बाद करीब तीन बजे मकान से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वह जाते समय चद्दर में कुछ लपेटकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। थानेसर शहर पुलिस ने इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूधिया से पिस्तौल के बल पर लूटपाट की
सुभाष मंडी के अंतर्गत दूधिया बलकार सिंह वासी सुनेहड़ी खालसा के साथ लूटपाट कर ली गई। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजदूत मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र शहर में दूध बेचता है। वह दूध की सप्लाई देते हुए संता सिंह के मकान से थोड़ा आगे मोड़ पर पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल सवार मुंह बांधे खड़े चार लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। जिनमें से एक लड़का लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुआ था। उसने उसको हथियार दिखाया और दूसरे व्यक्ति ने उसके कंधे पर लोहे की रॉड मारी। उनके दो साथियों ने उसकी कमीज की ऊपरी जेब से 1900 रुपये निकालकर उसका मोबाइल भी छीन लिया। चारों बदमाश इसके बाद सलारपुर की तरफ भाग खड़े हुए।
सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। न कोई संदेश न ही मैसेज खाते से निकाल लिए 10 हजार
धोखाधड़ी का मामला थाना बाबैन के अंतर्गत का है। बेरथला गांव के दर्शन कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैनरा बैंक बुहावी में बचत बैंक खाता है। उसके खाते से 27 जून को 10 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि एटीएम उसके पास था। उसका इसकी जानकारी बैंक में पैसे निकलवाते समय लगी। उसका आरोप है कि पैसे निकालने का एक भी मैसेज उसके पास नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त राशि हिसार से निकाली गई है। वह कभी हिसार नही गया। उसका आरेप है कि बैंक की मिलीभगत से उसके खाते से पैसे निकाले हैं।