साहित्य विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह 12 को :डॉ.रामेंद्र
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की ओर से 12 नवंबर को साहित्य विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की ओर से 12 नवंबर को साहित्य विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि साहित्य विमोचन के अवसर पर मुख्यातिथि मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्चतर शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष वैज्ञानिक प्रो. अवनीश कुमार व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिदी विश्वविद्यालय के प्रो. रजनीश शुक्ला मुख्य वक्ता होंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान निरंतर प्रयासरत है। जिसके अंतर्गत संस्कारप्रद सद्साहित्य का सृजन किया जाता है। जिसकी संपूर्ण देश के शिक्षा जगत में विद्या भारती के साहित्य की खूब मांग रहती है। डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है।