साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान आयोजित
आर्य कन्या महाविद्यालय में जागृति मंच एवं राजनीतिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भारत में महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. बिदु जिदल डीन एवं विभागाध्यक्ष महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में छात्राओं को साइबर अपराध से परिचित कराया।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : आर्य कन्या महाविद्यालय में जागृति मंच एवं राजनीतिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भारत में महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. बिदु जिदल डीन एवं विभागाध्यक्ष महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में छात्राओं को साइबर अपराध से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आज के वैज्ञानिक युग में साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं प्रकाश डालते हुए इससे बचाव के उपायों से भी अवगत कराया। अंत में उन्होंने साइबर अपराध कानून पर पुनर्विचार के साथ ही विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर छात्राओं को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि वह साइबर अपराध का शिकार ना बन सके। प्राचार्या डॉ. सुनीता पाहवा ने कहा कि यह व्याख्यान निश्चित रूप से छात्राओं के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। मंच का संचालन भूमिका व शविद्र कौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सोनिया मलिक, किरण खेवरिया, राजिद्र कौर व निधि चड्ढा मौजूद रहे।