Move to Jagran APP

ब्रह्मासरोवर पर पुलिस सुरक्षा में मना वन महोत्सव

प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को ब्रह्मासरोवर के वीवीआइपी घाट पर पौधारोपण कर जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। वन महोत्सव में भाजपा और जजपा नेताओं के आगमन के चलते पुलिस ने ब्रह्मासरोवर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किए रखा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 07:56 AM (IST)
ब्रह्मासरोवर पर पुलिस सुरक्षा में मना वन महोत्सव
ब्रह्मासरोवर पर पुलिस सुरक्षा में मना वन महोत्सव

फोटो संख्या : 21,22 - कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने लगाए नाके

loksabha election banner

- विरोध के डर से भाकियू नेता को बैठाया केयूके थाना के बाहर जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को ब्रह्मासरोवर के वीवीआइपी घाट पर पौधारोपण कर जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। वन महोत्सव में भाजपा और जजपा नेताओं के आगमन के चलते पुलिस ने ब्रह्मासरोवर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किए रखा। किसानों के विरोध को देखते हर व्यक्ति से बातचीत के बाद ही उन्हें कार्यक्रम में जाने दिया गया। इतना ही नहीं भाकियू नेता दिलबाग बारवा को कार्यक्रम की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने हिरासत में भी रखा। हालांकि पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को हिरासत में रखने से इंकार किया है। जिला स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचे सांसद नायब सिंह सैनी, शुगरफेड चेयरमैन रामकरण काला व विधायक सुभाष सुधा वर्चुअल राज्य स्तरीय वन महोत्सव से भी जुड़े।

हर शहर में लगेंगे आक्सी वन

वन महोत्सव में पहुंचे खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी शहरों में पांच एकड़ से लेकर 100 एकड़ तक भूमि पर आक्सी वन लगाए जाएंगे। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में हजारों सालों से वृक्षों की महत्ता रही है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने वट वृक्ष के नीचे ही गीता का उपदेश दिया था। शुगरफेड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ साथ पालन पोषण करने का संकल्प भी लेना होगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश वन नीति के अनुसार प्रत्येक जिला में कम से कम 20 फीसद भूमि पर वन होने चाहिए। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना को भी शुरु किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविद्र सिह खैहरा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जखवाला, जजपा नेता माया राम, भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर व महामंत्री सुशील राणा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी रविद्र धनखड़ ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

विजेताओं को किया सम्मानित

खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम आने पर गीता निकेतन स्कूल की शिवांशी, दूसरे स्थान पर लक्ष्मी, तृतीय स्थान पर कार्तिक को सम्मानित किया। इसके अलावा पेंटिग के सीनियर वर्ग में लावन्या प्रथम, कनिष्का को दूसरे, मनी को तीसरे, जूनियर वर्ग में प्रथम आने पर रिशिमा, दूसरे स्थान पर दिवीति व तीसरे स्थान पर आने वाली छात्रा सुजल को पुरस्कृत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.