लाडवा इंद्री रोड पर खड़ी कार में मिला करनाल के रमन का शव, CCTV खंगाल रही पुलिस
लाडवा में इंद्री रोड पर रात भर खड़ी एक कार में सुबह चालक रमन कुमार मृत पाया गया। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1788939383704_m.webp)
लाडवा इंद्री रोड पर खड़ी कार में मिला व्यक्ति का शव।
HighLights
लाडवा में रात भर खड़ी कार में मिला शव
मृतक की पहचान करनाल के रमन कुमार के रूप में हुई
पुलिस ने जांच शुरू की, मौत का कारण अज्ञात
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के लाडवा में इंद्री रोड पर मंगलवार की देर रात से एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। कार में कोई भी हलचल नहीं दिखी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची
मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने जांच की तो कार की चालक सीट पर एक युवक मृत मिला। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जिला करनाल के गांव अंशुमाजरा निवासी रमन कुमार के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार मृतक रमन कुमार मंगलवार को ही अपने गांव से रिश्तेदारी में बदरपुर आया था। वह गांव बदरपुर से देर रात अपने घर जाने के
लिए निकला था।
अब सुबह उसका शव कार की सीट पर मिला है। शुरुआती जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने देखा कि कार अंदर से लॉक है।
पुलिस टीम ने कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर कार के लॉक खोले और मृतक युवक के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए आस-पास के सीसी टीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। अभी मौत की वजह साफ नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- 'मेरे खिलाफ कांग्रेस के ही लोगों ने रचा षड्यंत्र...', हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा का छलका दर्द
