Move to Jagran APP

हरियाणा स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र लगातार तीसरी बार चैंपियन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की 14 वर्ष आयुवर्ग वाली हॉकी टीम ने लगातार तीसरी

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 01:17 AM (IST)
हरियाणा स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र लगातार तीसरी बार चैंपियन
हरियाणा स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र लगातार तीसरी बार चैंपियन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र की 14 वर्ष आयुवर्ग वाली हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार हरियाणा स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है। इस वर्ग में कुरुक्षेत्र साई के पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया गया है। 17 वर्ष आयुवर्ग की हाकी टीम ने भी राज्यस्तरीय स्कूली हाकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस टीम की खास बात यह रही कि कुरुक्षेत्र की टीम के खिलाफ कोई भी हाकी टीम एक गोल तक नहीं कर पाई। अपितु इस टीम ने दूसरी टीमों पर 14 गोल करने का गौरव हासिल किया।

द्रोणाचार्य स्टेडियम के हाकी खेल मैदान में मंगलवार को दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर ¨सह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हाकी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस जीत के पीछे अच्छे गुरुओं का हाथ है और बिना गुरु के मुकाम को हासिल नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने का काम किया जा रहा है। सोम गुरुकुल घराड़सी के निदेशक सुभाष चौहान ने कहा कि कुरुक्षेत्र का नाम हाकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में जाना जाने लगा है। इस जिले का राष्ट्रीय महिला हाकी व पुरुष हाकी टीम में योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष आयुवर्ग में कुरुक्षेत्र की हाकी टीम ने हिसार में चार से छह सितम्बर को हुई राज्यस्तरीय स्कूली हाकी प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम को 2-1 से परास्त कर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। टीम के कप्तान नसीब ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुरुक्षेत्र की इस टीम से नसीब, दयाराम, अमन, रौनक मलिक, पार्थ का चयन राष्ट्रीय हाकी टीम के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 वर्ष से कम आयुवर्ग में सात से नौ सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में सिरसा की टीम को 5-0 से पराजित किया। कुरुक्षेत्र की टीम के खिलाफ कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई और इस टीम ने दूसरी टीमों पर 14 गोल किए। इस टीम में अंकुश, आकाश, अर्जुन और अभिषेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर हाकी कोच शिव कुमार सैनी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.