पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चला तलाशी अभियान
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग शनिवार शाम शहर का दौरा करने के
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग शनिवार शाम शहर का दौरा करने के लिए निकले। पुलिस अधीक्षक ने कैसल मॉल, सेक्टर 17, सलारपुर रोड सहित कई स्थानों का दौरा किया। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों को भी काबू किया, जबकि शराब पीते हुए भी कई कई लोगों को काबू किया गया। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों के चालान भी किए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि पुलिस का आपरेशन दुर्गा अभियान जारी है। इसी के चलते उन्होंने स्वयं शहर का दौरा किया है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करें। इसके साथ ही ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करें, जहां असामाजिक तत्व बैठते हैं और छात्राओं व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला या छात्रा पुलिस को शिकायत देती है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। महिलाएं बेझिझक जानकारी दें, ताकि असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। आमजन के सहयोग के बिना पुलिस ऐसे लोगों पर पूर्ण कार्रवाई नहीं कर पाती। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने वालों की जानकारी भी पुलिस को देने के अपील की है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक तान्या ¨सह, थाना शहर प्रभारी मलकीत ¨सह, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सेवा ¨सह व अन्य पुलिस कर्मी तैनात रहे।
महिला पुलिस ने छात्राओं को बताए महिला हेल्प लाइन नंबर
थाना महिला पुलिस ने सेक्टर 17 में छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर बताया। उन्होंने कहा कि वे हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी देती हैं तो वे पुलिस कार्रवाई करती है। उनकी बात महिला पुलिस कर्मी ही सुनेगी।