Move to Jagran APP

Kurukshetra: खाप पंचायतों और भाकियू के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट, गुरनाम चढूनी को पुलिस ह‍िरासत में लिया

Kurukshetra News देर रात भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस को हिरासत में ले लिया। इसके बाद किसानों के एकत्रित होकर शाहाबाद पुलिस थाने का घेराव करने पर आधी रात के बाद करीब एक बजे राकेश बैंस को छोड़ा गया।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Sun, 28 May 2023 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 11:56 AM (IST)
Kurukshetra: खाप पंचायतों और भाकियू के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट, गुरनाम चढूनी को पुलिस ह‍िरासत में लिया
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी को लिया हिरासत में, राकेश बैंस को घर में किया नजरबंद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : खाप पंचायतों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने शनिवार की देर रात भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस को हिरासत में ले लिया। इसके बाद किसानों के एकत्रित होकर शाहाबाद पुलिस थाने का घेराव करने पर आधी रात के बाद करीब एक बजे राकेश बैंस को छोड़ा गया। इसके बाद अल सुबह ही बैंस को घर पर ही नजरबंद कर दिया है।

loksabha election banner

संतोष दहिया को भी घर में किया बंद

इतना ही नहीं सर्वजात सर्वखाप महिला पंचायत की अध्यक्ष डा. संतोष दहिया को लेकर कुरुक्षेत्र के सेक्टर नौ स्थित उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया है। पुलिस के भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में लेने के विरोध में किसानों ने 12 बजे पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा एक का घेराव करने का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जीटी रोड पर पुलिस ने अपनी पैनी नजरें गढ़ा दी हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात हो गई है।

पुलिस ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस को देर रात साढ़े 10 बजे घर से हिरासत में ले लिया। राकेश बैंस को हिरासत में लेने की वीडियो वायरल होते ही किसान शाहाबाद पुलिस थाना के सामने एकत्रित होने लगे। इसके बाद किसानों ने पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

किसानों के विरोध को देखते हुए करीब पौने एक बजे पुलिस ने राकेश बैंस को छोड़ दिया। इसके बाद अल सुबह पुलिस राकेश बैंस के घर पहुंच गई और उन्हें घर पर ही नजरबंद कर लिया है। किसानों ने गुरनाम सिंह चढूनी के हिरासत में लिए जाने के विरोध में 12 बजे पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा एक के घेराव का एलान कर दिया है।

संतोष दहिया को भी घर में किया नजरबंद

सर्वजात सर्वखाप महिला पंचायत की अध्यक्ष डा. संतोष दहिया को पुलिस ने सेक्टर नौ स्थित उसके घर पर ही अल सुबह नजरबंद कर लिया है। वह एक अन्य महिला के साथ घर के बाहर जाने की तैयारी कर रही थी। डा. संतोष दहिया ने वीडियो जारी कर कहा कि वह किसी काम से कहीं जा रही थी। पुलिस उन्हें जबरदस्ती रोक रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.