राष्ट्रीय स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की नाद प्रतिष्ठा नृत्य संस्थान के छात्रों ने जीते अवॉर्ड
उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र पटियाला, हरियाणा कला परिषद एवं विश्वास संगीत समिति की ओर से आयोजित भारतीय संगीत प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के नाद प्रतिष्ठा नृत्य संस्थान ने कई अवार्ड जीते हैं। 14 से 17 फरवरी तक यमुनानगर के पंचायत भवन में 27वें अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में देश भर के 86 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र पटियाला, हरियाणा कला परिषद एवं विश्वास संगीत समिति की ओर से आयोजित भारतीय संगीत प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के नाद प्रतिष्ठा नृत्य संस्थान ने कई अवार्ड जीते हैं। 14 से 17 फरवरी तक यमुनानगर के पंचायत भवन में 27वें अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में देश भर के 86 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने सीनियर और जूनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। डॉ. अमरजीत कौर भट्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सनी कुमार ने सुपर सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार और जूनियर वर्ग में करमनदीप कौर ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। इसी तरह श्रद्धा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी वर्ग के विजेताओं की प्रतियोगिता हुई। इनमें सनी कुमार को सर्वश्रेष्ठ कत्थक नर्तक के लिए 16000 रुपये की राशि के साथ डॉ. संतोष पुरुषोत्तम डांग संगीत अवॉर्ड और करमनदीप कौर को 7000 रुपये की राशि के साथ विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र की अन्वी, मायरा, गुरनूर कौर की कत्थक प्रस्तुति और अर¨वद भट्ट के निर्देशन में मननदीप ¨सह व स्वास्तिक शर्मा की तबला प्रस्तुति सराहनीय रही। इस अवॉर्ड को देने के लिए पंजाब घराने के वरिष्ठ तबला वादक पंडित सुशील कुमार जैन, फर्रुखाबाद घराने की सुप्रसिद्ध तबला वादीका ¨रपा शिवा तथा बनारस घराने के जाने माने गायक प्रभाकर दिवाकर कश्यप बंधु उपस्थित थे।