विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में पिता ने 20 लाख रुपये में प्लॉट बेचकर भेजा था विदेश, अब शव भारत लाने के लिए CM नायब सैनी को लिखा पत्र

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:33 PM (IST)

पिता द्वारा 20 लाख में प्लाट बेचकर विदेश भेजे गए कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की फ्रांस में चाकू मारकर हत्या ...और पढ़ें

पिता ने 20 लाख में प्लॉट बेचकर विदेश भेजा था बेटा, अब शव वापस लाने की गुहार।

पिता ने 20 लाख में प्लॉट बेचकर विदेश भेजा था बेटा, अब शव वापस लाने की गुहार।

HighLights

  1. पिता ने 20 लाख में प्लाट बेचकर विदेश भेजा

  2. विशु शर्मा की फ्रांस में चाकू मारकर हत्या हुई

  3. परिवार शव को भारत लाने की मांग कर रहा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। थानेसर के महादेव मोहल्ला निवासी विशु शर्मा को उसके पिता नीरज शर्मा ने 20 लाख रुपये में प्लॉट बेचकर विदेश भेजा था। वर्ष 2022 में विशु पुर्तगाल गया था। वहां नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले जर्मनी पहुंचा था।

विदेश में उसने अपना कामकाज भी जमा लिया था और डिलीवरी के लिए अन्य युवकों को काम पर रखा हुआ था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा अपने सपने पूरे करेगा लेकिन बुधवार सुबह आई एक मोबाइल काल ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

बेटे की मौत के बाद पिता नीरज शर्मा ने उसके शव को भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को ही विशु की बहन ने उसे राखी भेजी थी। भाई ने भी रक्षाबंधन पर बहन को सोने की अंगूठी देने का वादा किया था। भाई के कहने पर बहन को बुधवार को ही अंगूठी का डिजाइन देखने जाना था, लेकिन इससे पहले ही परिवार को उसकी मौत की दुखद सूचना मिल गई।

जानकारी के अनुसार विशु एक साल पुर्तगाल में रहने के बाद फ्रांस चला गया था। पेरिस में उसने छह माह सेना का प्रशिक्षण लिया और फ्रांस आर्मी में नौकरी भी की। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात कुछ युवकों ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

वहां किसी बात को लेकर बहस के बाद झगड़ा हो गया। आरोप है कि तीन युवकों ने विशु पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर उसका दोस्त गौरव मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी दी गई।