Move to Jagran APP

नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में कुरुक्षेत्र का प्रदेश में प्रथम रैंक बरकरार

अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम नागरिकों को सेवाओं और सरकार की योजनाओं का फायदा देने पर कुरुक्षेत्र जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। पूरे प्रदेश में 8.9 अंक मिले हैं। यहीं नहीं कुरुक्षेत्र इस स्थान को पिछले छह महीने से बरकरार रखे हुए है। दूसरे नंबर पर रेवाड़ी और तीसरे नंबर पर अंबाला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:57 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:57 AM (IST)
नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में कुरुक्षेत्र का प्रदेश में प्रथम रैंक बरकरार
नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में कुरुक्षेत्र का प्रदेश में प्रथम रैंक बरकरार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम नागरिकों को सेवाओं और सरकार की योजनाओं का फायदा देने पर कुरुक्षेत्र जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। पूरे प्रदेश में 8.9 अंक मिले हैं। यहीं नहीं कुरुक्षेत्र इस स्थान को पिछले छह महीने से बरकरार रखे हुए है। दूसरे नंबर पर रेवाड़ी और तीसरे नंबर पर अंबाला है।

loksabha election banner

डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2017 में अंत्योदय सरल के माध्यम से प्रदेश में नागरिक सेवाओं को आसान, संयुक्त व उपयोग सुलभ रूप से प्रदान करने की परिवर्तन यात्रा को शुरू किया था। सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 115 केंद्रों का उद्घाटन किया। सरल केंद्र से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक सेवाओं को प्रदान करने के शुरुआत की गई। इन सबके चलते लोगों को अपने काम कराने के लिए बिचौलियों व दलालों से छुटकारा भी मिला। आवेदनों का समाधान करने में दिखाई रुचि

डीसी ने बताया कि जिले में सरल आनलाइन पोर्टल पर विभिन्न नागरिक सेवाओं और योजनाओं के लिए 13 लाख 30 हजार 586 लोगों ने आवेदन किया।इनमें से 13 लाख 19 हजार 616 आवेदनों का समय रहते समाधान किया गया। नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध करवाने पर कुरुक्षेत्र को 8.9 अंक प्राप्त किए। अंत्योदय सरल केंद्र उपमंडल और तहसील स्तर पर भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर योजनाओं और नागरिक सेवाओं को दिया जा रहा है। डीसी ने बताया कि लोगों को दलालों और बिचौलियों के चक्कर में नहीं फंसना चाहिए। वे सीधे आकर अपने काम करा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.