ऑल इंडिया इंटर एनआइटी कर्मचारी खेल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र का शानदार प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑल इंडिया इंटर एनआइटी फैकल्टी व कर्मचारी खेल प्रतियोगिता में एनआइटी कुरुक्षेत्र तीन स्वर्ण पदकों व एक रजत पदक जीतने में कामयाब रहा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑल इंडिया इंटर एनआइटी फैकल्टी व कर्मचारी खेल प्रतियोगिता में एनआइटी कुरुक्षेत्र तीन स्वर्ण पदकों व एक रजत पदक जीतने में कामयाब रहा। हाल ही में एनआइटी गोवा में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान बैड¨मटन, टेबल टेनिस व शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। इस प्रतियोगिता में समस्त भारत से 15 एनआइटी के 170 शिक्षक व कर्मचारियों ने भाग लिया। एनआइटी कुरुक्षेत्र की टीम ने तीन स्वर्ण पदक व एक-एक रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही ओवर-ऑल चैंपियन ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा जमाया।
एनआइटी कुरुक्षेत्र के प्रो. जितेंद्र छाबड़ा ने बैड¨मटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रो. पीसी तिवारी व प्रो. जितेंद्र छाबड़ा ने युगल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही प्रो. पीसी तिवारी ने मिश्रित युगल स्पर्धा में प्रो. श्वेता मीना के सहयोग से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया एवं इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों प्रो. गिरिबाबू व प्रो. गौरव शर्मा ने भी युगल स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रो. संतोष कुमार ने अपना सराहनीय योगदान देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एनआइटी कुरुक्षेत्र के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।