कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता: हिसार से श्रीनगर जा रही बोलेरो रविवार सुबह लगभग छह बजे मिर्जापुर गांव के नजदीक आगे चल रहे ट्रैक्टर में टक्टर मार दी। टक्कर लगने के बाद बेलोरो चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नरवाना ब्रांच नहर में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे।

एक को निकाला गया जीवित

सूचना मिलते ही पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने गाड़ी में सवार बिहार के गुड्डू को जीवित निकाल लिया। एक का शव मिला है। हिसार निवासी व्यक्ति लापता है। घायल गुड्डू अभी कुछ बताने की स्थित में नहीं है। इतना जरूर बताया वे रद्दी का कार्य करते हैं तथा श्रीनगर रद्दी के लिए ही जा रहे थे। गोताखोर डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं।

नोट-पीड़ितों का अभी पूरा पता नहीं मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

Edited By: Himani Sharma