Move to Jagran APP

54वीं हरियाणा राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र बना चैंपियन

54वीं हरियाणा राज्य प्रतियोगिता के फुटबॉल मुकाबले में जिला कुरुक्षेत्र की ओर से मैदान में उतरे गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। गुरुकुल की टीम ने पहली बार कुरुक्षेत्र के खाते में राज्य प्रतियोगिता में नंबर एक का खिताब डाला है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 07:30 AM (IST)
54वीं हरियाणा राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र बना चैंपियन
54वीं हरियाणा राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र बना चैंपियन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : 54वीं हरियाणा राज्य प्रतियोगिता के फुटबॉल मुकाबले में जिला कुरुक्षेत्र की ओर से मैदान में उतरे गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। गुरुकुल की टीम ने पहली बार कुरुक्षेत्र के खाते में राज्य प्रतियोगिता में नंबर एक का खिताब डाला है। इससे कुरुक्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। टीम की इस उपलब्धि पर गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने टीम कोच जतिन आर्य व कैप्टन अमित आर्य को बधाई दी है। वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी फोन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर हौसला बढ़ाया है।

loksabha election banner

गुरुकुल के फुटबॉल कोच जतिन आर्य ने बताया कि खेल विभाग द्वारा 54वीं हरियाणा फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अक्टूबर 2019 तक गुरुकुल के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की अंडर-19 आयुवर्ग की 20 टीमों ने भाग लिया, इसमें जिला कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम अव्वल रही। गुरुकुल की टीम का पहला मैच करनाल के साथ हुआ, इसमें गुरुकुल की टीम ने करनाल को 2-0 से हराया। दूसरा मैच भिवानी को 1-0 से और तीसरा मैच रोहतक को 2-1 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद का मुकाबला हुआ। इस मैच में गुरुकुल की टीम ने 2-1 से जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। जिला सह खेल अधिकारी श्रीपाल बंसल ने अव्वल रही गुरुकुल की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी मनोज, सचिन, जसबीर, अनिल उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.