विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में एटीएम बदलकर 90 हजार ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:05 AM (IST)

पुलिस ने कुरुक्षेत्र में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने के आरोप में दो व्यक्तियों, रिंकू और बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

एटीएम बदलकर 90 हजार ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

एटीएम बदलकर 90 हजार ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार।

  2. आरोपियों ने खाते से 90 हजार रुपये निकाले।

  3. वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा दो ने एटीएम बदलकर खाते से पैसे निकालने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गांव मोरथली निवासी रिंकू और बलविंद्र सिंह हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

पिहोवा के गांव रामगढ़ निवासी बलजिंदर सिंह ने 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एटीएम से पैसे निकालने गया था, तभी किसी ने धोखे से उसका एटीएम बदल दिया। आरोपित ने उसके एटीएम से 20 हजार रुपये दो बार और 10 हजार रुपये निकाल लिए।

22 सितंबर को कुरुक्षेत्र के एटीएम से चार बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए। कुल मिलाकर आरोपितों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया है।