विज्ञान भवन नई दिल्ली में लांच हुआ कुवि का नेशनल रिसोर्स सेंटर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विधि विभाग के नेशनल रिसोर्स सेंटर को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लांच किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विधि विभाग के नेशनल रिसोर्स सेंटर को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लांच किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विधि शिक्षा से जुड़े देशभर के शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन, रिफ्रेशर व ट्रे¨नग प्रोग्राम भविष्य में इस केंद्र के माध्यम से ही आयोजित किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जल्द शुरु होने वाले इस कार्यक्रम के लिए अब तक देशभर से 244 शिक्षकों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस शिक्षकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से वीडियो-ऑडियो के साथ-साथ नई तकनीक से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मानव संसाधन विकास केन्द्र की निदेशिका प्रो. नीरा वर्मा ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देशभर के कई विश्वविद्यालयों को नेशनल रिसोर्स सेंटर के रूप में घोषित किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को विधि शिक्षा के क्षेत्र के विकास के लिए विश्वविद्यालय को नेशनल रिसोर्स सेंटर घोषित किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का मानव संसाधन केंद्र देशभर के विधि संकाय के शिक्षकों को शिक्षित व प्रशिक्षित करेगा। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे नई तकनीक को अपना साथी बना सकें। गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी मानव संसाधन केंद्र को विधि शिक्षा के रिसोर्स सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है।