रखना लाज दर आया मां पर झूमे श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : तैरिया उड़िकां मां भद्रकाली, चलो दरबार मां दे, लंगर छक के जाना जी, भेंटों पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था श्रीदुर्गाष्टमी पर हरियाणा के एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में आयोजित भगवती जागरण का। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्य यजमान केके शर्मा तथा अतिथियों ने मुख्य ज्योत प्रज्वलित की और राष्ट्र गान से देशभक्ति का संदेश देते हुए जागरण का शुभारंभ हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : तैरिया उड़िकां मां भद्रकाली, चलो दरबार मां दे, लंगर छक के जाना जी, भेंटों पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था श्रीदुर्गाष्टमी पर हरियाणा के एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में आयोजित भगवती जागरण का। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्य यजमान केके शर्मा तथा अतिथियों ने मुख्य ज्योत प्रज्वलित की और राष्ट्र गान से देशभक्ति का संदेश देते हुए जागरण का शुभारंभ हुआ। उन्होंने तिरंगा रूपी गुब्बारे आसमान में छोड़ कर भारत माता के जयकारे लगाए। यजमान मुख्य गर्भ ग्रह से जागरण पंडाल में मां भद्रकाली जी की पीतल की प्रतिमा जागरण पंडार में स्थापित की गई। उसके बाद मां के बावन शक्तिपीठों की प्रतीक स्वरूप पावन पवित्र बावन महान ज्योति जागरण में 52 सौभाग्यशाली परिवारों ने प्रज्वलित की गई।
फिल्म प्लेबैक ¨सगर मास्टर सलीम ने पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के निवेदन पर देश भक्ति भजन व कन्या भ्रूण हत्या पर भजन सुनाए। मास्टर सलीम ने कहा कि सभी का जन्म मां से ही होता है, चाहे वो ¨हदू हो, मुस्लमान, सिख या ईसाई। मां भद्रकाली तो जगत जननी है, इसलिए मां के दरबार में मा सती के दाएं टखने व बावन ज्योतों के दर्शन के लिए बार-बार आते हैं। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मास्टर सलीम को मां का चांदी का लॉकेट, चुनरी व फूल देकर सम्मानित किया। शक्तिपीठ की ओर से स्नेहिल शर्मा ने भवन से मास्टर सलीम को 56 भोग प्रसाद दिया। कलाकार प्रेम शर्मा हरियाणवी ने दर्श दिखाइये मेरी मां भवन पर दरबार में श्रद्धालुओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। जागरण में पंडाल को 31 फुट ऊंचे दरबार को 108 झंडों, 52 त्रिशुल, पुष्प, श्रृंगार व लाइटों से सजाया गया। जागरण का समापन तारा रानी की कथा के बाद सुबह मंगल आरती हुई। माता शिमला ने सभी को जागरण का प्रसाद वितरित किया। नवदुर्गा का हुआ पूजन
भगवती जागरण में नवदुर्गा का पूजन किया गया। केवल कृष्ण पाठक ने भारतमाता, विधायक सुभाष सुधा ने मां शैलपुत्री, डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने मां कात्यायनी, शबनम वालिया व प्रमोद वालिया ने मां ब्रह्मचारिणी, एसपी सुरेंद्र पाल ¨सह ने मां कालरात्रि, ओपीगर्ग व अनिल गर्ग ने मां चंद्रघंटा, सुभाष कोड़ा ने मां महागौरी, लवकुश ¨सगला व अशोक ¨सगला ने मां कूष्मांडा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने मां सिद्धिधात्री और पंडित अश्विनी कुमार जोशी ने मां स्कंदमाता का महापूजन किया। माऊंड एवरेस्ट फतेह करनी वाली शिवांगी पाठ, एडीजीपी आरसी मिश्रा, विशाल ¨सघला ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मां भद्रकाली सेवक मंडल के नरेंद्र वालिया ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।