Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार की ओर से केडीबी सदस्यों को भी मिली मॉरीशस महोत्सव में हिस्सा लेने पर सहमति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विदेशी धरती पर पहली बार आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के जाने पर प्रदेश सरकार ने सहमति जता दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 05:37 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 05:37 AM (IST)
प्रदेश सरकार की ओर से केडीबी सदस्यों को भी मिली मॉरीशस महोत्सव में हिस्सा लेने पर सहमति
प्रदेश सरकार की ओर से केडीबी सदस्यों को भी मिली मॉरीशस महोत्सव में हिस्सा लेने पर सहमति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

विदेशी धरती पर पहली बार आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के जाने पर प्रदेश सरकार ने सहमति जता दी है। प्रदेश सरकार की ओर सहमति मिलने पर अब बोर्ड के सभी सदस्यों का सरकारी खर्च से विदेशी धरती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कई सदस्यों की बांछें खिली हुई हैं। अब यह सदस्य मॉरीशस में 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा की ओर से हिस्सा लेंगे। ज्ञात रहे कि यह महोत्सव मॉरीशस और हरियाणा सरकार के सहयोग से मनाया जा रहा है। यह अब तक का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव है जो विदेशी धरती पर मनाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से हर साल कुरुक्षेत्र में गीता जंयती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महोत्सव मनाया जाता है। इसी महोत्सव की तर्ज पर पहली बार मॉरीशस में भी वहां की सरकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इस प्रस्ताव को हरियाणा सरकार और मॉरीशस सरकार की ओर से तैयार किया गया था। ऐसे में गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से भी बोर्ड के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति को भा गई ब्रह्मसरोवर की महाआरती, अब वही ब्राह्मण मॉरीशस में जाकर करवाएंगे महाआरती

कुरुक्षेत्र में 13 से 18 दिसंबर तक आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर देश के तौर पर मॉरीशस को शामिल किया गया था। इस दौरान 13 दिसंबर को मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै व्यापरे ने हिस्सा लिया था। इसी दौरान वह ब्रह्मसरोवर की महाआरती में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। उन्हें ब्रह्मसरोवर की महाआरती इतनी भा गई कि उन्होंने मॉरीशस में भी इसी तर्ज पर आरती करवाने का फैसला किया। उनके इसी फैसले को देखते हुए कुरुक्षेत्र में महाआरती करवाने वाले पंडित बलराम गौतम को भी सरकार की ओर से मॉरीशस भेजा जा रहा है। वह 16 दिसंबर को मॉरीशस के गंगा तलाओ पर महाआरती करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। प्रदेश सरकार ने दी सभी सदस्यों की स्वीकृति केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी सदस्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। ऐसे में जो भी सदस्य जाना चाहता है वह जा सकता है। कई सदस्यों को कुछ जरूरी काम है इस कारण वह नहीं जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.