जेसीआई के सदस्यों ने की मतदान की अपील
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र सामाजिक संस्था जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरीष कुंडू ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
सामाजिक संस्था जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरीष कुंडू ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अपने कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान जहां जेसीआई कुरुक्षेत्र के सभी सदस्यों को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ ही 12 मई को मतदान करने की अपील की। लोगों को प्रेरित करने के जेसीआई कुरुक्षेत्र द्वारा तैयार किए गए सेल्फी स्टैंड और अन्य प्रचार सामग्री का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनावरण किया। जेसीआई कुरुक्षेत्र के प्रधान दीपक चोपड़ा, वरिष्ठ सदस्य मुकेश पाहवा, सचिव विजय बजाज, कोषाध्यक्ष जगमोहन कवातरा व अन्य सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआइ संस्था द्वारा विश्वभर में चलाए जा रहे जनहित कार्यों की सभी सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इन कार्यों से जुड़ने और भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। शिरीष कुंडू ने कहा कि जेसीआई संस्था विश्वभर में रक्तदान शिविर, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़़चढ कर भाग लेने के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे इन कार्यों में केंद्र और राज्य सरकारें भी अपनी भागीदारी दर्ज कराती हैं। इस अवसर पर विवेक भारद्वाज डब्बू, राकेश मित्तल, चंदन अरोड़ा, आशीष मल्होत्रा, डॉ. मनीष मदान, डॉ. रमन अनेजा, जसपाल नैन, विशाल सहगल, मनोज परुथी, नवीन परुथी, पंकज चौधरी, प्रवीन ग्रोवर, विकास आनंद, सत्यपाल खुराना, विकास गोयल, सुनील मित्तल, पवन बिरमानी, संजीव जुल्का, ललित आनन्द, किरण तनेजा मौजूद थे।