जेसीआइ ने सेनेटरी पैड जागरूकता रैली निकाली
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र संस्था जेसीआइ ने रन फॉर नाइन के तहत एक सामाजिक प्रयास आपके साथ लिए गांव देवीदासपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संस्था जेसीआइ ने रन फॉर नाइन के तहत एक सामाजिक प्रयास आपके साथ लिए गांव देवीदासपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं के सहयोग से सेनेटरी पैड जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को नगरपरिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग होना अतिआवश्यक है। विशेष रूप से शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने जेसीआइ की इस मुहिम की सराहना की। डॉ. दीपिका चोपड़ा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक जानकारियां देकर जागरूक किया। जेसीआइ क्लब की महिला सदस्यों द्वारा विद्यालय की 250 से अधिक छात्राओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। जेसीआइ महिला विग की प्रधान पूनम परुथी और सचिव सोनिका वधवा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य बेटियों को जागरूक करना था। उन्होंने आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने लोगों से लड़के-लड़की में भेदभाव न करने का आह्वान भी किया। क्लब के प्रधान दीपक चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, क्योंकि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या इंदू बाला, शिक्षिका सुमन बाला, ललित रानी, प्रवीन कुमारी, सुनीता तोमर, कुसुम शर्मा, सीमा रानी, पूनम गौड़, सुमन रानी, गिन्नी गाबा, सिम्मी चोपड़ा मुकेश पाहवा, राकेश मित्तल, विकास गोयल, नवीन परुथी, विवेक भारद्वाज, मनोज परुथी, डॉ. राजेश वधवा, भारत वधवा, प्रवीन ग्रोवर, गुरसेवक सिंह, विकास संधु मौजूद थे।