जेसीआइ व फीनिक्स क्लब ने मिलजुल कर मनाया तीज पर्व
जेसीआइ और फीनिक्स क्लब की ओर से मिलजुल कर तीज का पर्व मनाया। क्लब के सभी सदस्यों ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए महिला पुरुषों और बच्चों ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जेसीआइ और फीनिक्स क्लब की ओर से मिलजुल कर तीज का पर्व मनाया। क्लब के सभी सदस्यों ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए महिला, पुरुषों और बच्चों ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाई और बच्चों ने विभिन्न खेलों का आनंद उठाया।
क्लब के प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि जेसीआइ द्वारा वर्षभर सभी पारंपरिक त्योहारों को परिवार सहित धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में तीज पर्व भी पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सचिव विजय बजाज, चंदन अरोड़ा, आशीष मल्होत्रा, चंद्रेश अरोड़ा, ललित चुटानी, डॉ. मनीष मदान, डॉ. सुरेंद्र मेहता, विशाल सहगल, जगमोहन कवातरा, सुरेंद्र सुधा आदि ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया।
फीनिक्स क्लब की महिला इकाई विनिक्स ने रेलवे रोड स्थित होटल पर्लमार्क में तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। विनिक्स की प्रधान लक्ष्मी अरोड़ा ने बताया कि फीनिक्स क्लब के सभी सदस्यों विशेषकर महिलाओं और बच्चों ने तीज पर्व में भाग लिया। इस अवसर पर पूजा अग्रवाल, सोनिका वधवा, रेणू सिगला, सोनिया काठपाल, मलविद्र कौर, ज्योति आहूजा, राशि अदलखा, ऐना मदान, समीना चिब उपस्थित थी।