25 से होडल क्षेत्र से शुरू होगी कांग्रेस की जनक्रांति यात्रा : सैनी
फोटो-25 संवाद सहयोगी, लाडवा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा 25
फोटो-25
संवाद सहयोगी, लाडवा :
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा 25 फरवरी से शुरू होगी। यह रथयात्रा न केवल भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने खोलेगी, बल्कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से भी जनता को उजागर करेंगी।
उक्त शब्द कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने बुधवार को लाडवा में एक शादी समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह जनक्रांति रथयात्रा पलवल जिले के होडल क्षेत्र से शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में मौजूदा सरकार के प्रति भारी रोष है और वह बदलाव चाहने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा सरकार घबराई हुई है।
इस अवसर पर उनके साथ अश्विनी शर्मा, हुसन लाल, डॉ. बरखा राम, जंगशेर ¨सह बूढ़ा, कृष्ण हलाल पुर, रामदयाल, बाला देवी, सीमा देवी, माया रानी, दयाल ¨सह, मांगे राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।