Move to Jagran APP

स्वामी अग्निवेश पर हमला घोर ¨नदनीय : उषा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जन संघर्ष मंच ने झारखंड में स्वामी अग्निवेश हुए हमले के विरो

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 01:16 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 01:16 AM (IST)
स्वामी अग्निवेश पर हमला घोर ¨नदनीय : उषा
स्वामी अग्निवेश पर हमला घोर ¨नदनीय : उषा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

जन संघर्ष मंच ने झारखंड में स्वामी अग्निवेश हुए हमले के विरोध में शनिवार को पुराने बस अड्डे के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चे का पुतला फूंका। इस मौके पर उपस्थित मंच के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को बांटकर भीड़ तंत्र का सहारा लेकर इस तरह के काम करवा रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के इस तानाशाही रवैये का विरोध करते हैं।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मंच की पदाधिकारी उषा कुमारी ने कहा भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। स्वामी अग्निवेश जैसे संत पर हमला किया जाता है। यह घोर ¨नदनीय है। इसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए तथा भाजयुमो पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है और सरकार की नीतियों की आलोचना करने का भी अधिकार है। स्वामी अग्निवेश भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते रहे हैं। वह झारखंड में आदिवासियों को संबोधित करने गए थे। वहां के आदिवासी पिछले लंबे समय से भाजपा सरकार द्वारा भूमि-अधिग्रहण और वन अधिकार कानून में संशोधन को खिलाफ लड़ रहे हैं और अपनी अजीविका के मुख्य आधार जल, जंगल और जमीन को बचाने में लगे हुए हैं। सरकार पूंजीपतियों के हित में आदिवासियों को उजाड़कर जुल्म ढहा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 17 जुलाई को भाजपा के युवा मोर्चा और अभाविप के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। यह बहुत शर्मनाक और नींदनीय है। मंच के जिला प्रधान संसार चंद्र ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार आज देश को पूरी तरह तोड़ने में लगे हुए हैं। निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष करनैल ¨सह ने कहा कि इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। इस मौके पर जन संघर्ष मंच की प्रांतीय सचिव चंद्र रेखा, उषा कुमारी, सोमनाथ, कोमल व नरेश कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.