भाषा परिष्कार कार्यशाला में जगबीर ¨सह सम्मानित
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सिरसा में आयोजित भाषा परिष्कार
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सिरसा में आयोजित भाषा परिष्कार कार्यशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापक जगबीर ¨सह को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सिरसा में 29 नवंबर को किया गया। कार्यशाला में जगबीर ¨सह ने मोबाइल द्वारा भाषा में त्रुटियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो ¨हदी के लिए घातक हो सकता है।
कार्यशाला में उन्होंने बताया कि मोबाइल पर ¨हदी का प्रचलन बढ़ रहा है जो अच्छा है और ¨हदी को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही इसके कारण भाषा के अनुवाद के कारण अनेक शब्दों के लेखन, प्रचलन, उच्चारण और प्रकाशन में त्रुटियों का प्रचलन बढ़ रहा है। युवाओं को अपनी मातृभाषा की पूर्ण जानकारी देना अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी भाषा का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में डॉ. लाल चंद गुप्त ने अनेक उदाहरणों के माध्यम से ¨हदी भाषा परिष्कार के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में प्रदेश भर के लगभग हर जिले से ¨हदी के विद्वानों ने भाग लिया।