Move to Jagran APP

विश्व कल्याण के लिए गीता के उपदेश का अनुसरण जरूरी : बेदी

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी को पवित्र ग्रंथ गीता का अनुसरण करना होगा। इस ग्रंथ में विश्व की तमाम समस्याओं का हल करने का मार्ग दिखाया गया है। इस ग्रंथ के एक-एक शब्द से शिक्षा और संस्कार ग्रहण होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 09:10 AM (IST)
विश्व कल्याण के लिए गीता के उपदेश का अनुसरण जरूरी : बेदी
विश्व कल्याण के लिए गीता के उपदेश का अनुसरण जरूरी : बेदी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी को पवित्र ग्रंथ गीता का अनुसरण करना होगा। इस ग्रंथ में विश्व की तमाम समस्याओं का हल करने का मार्ग दिखाया गया है। इस ग्रंथ के एक-एक शब्द से शिक्षा और संस्कार ग्रहण होंगे। वे शनिवार को देर सायं ब्रह्मासरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से एक छोटे से समारोह को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा देने का काम किया गया है। इस सरकार ने महोत्सव के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर चमकाने का काम किया है। इस महोत्सव में हर साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल, एडीसी पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, डा. मधुदीप सिंह, अमित रोहिला, ज्ञानचंद शर्मा, सहदेव मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.