इस्माईलाबाद नपा चेयरपर्सन ने दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल से की मुलाकात
नगरपालिका चेयरपर्सन निशा गर्ग दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविद केजरीवाल से इमानदारी से जनसेवा का गुरु मंत्र लेकर लौटी। उन्होंने टीम केजरीवाल से दो घंटे तक बैठक की।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद :
नगरपालिका चेयरपर्सन निशा गर्ग दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविद केजरीवाल से इमानदारी से जनसेवा का गुरु मंत्र लेकर लौटी। उन्होंने टीम केजरीवाल से दो घंटे तक बैठक की। चुनाव में प्रचार की कमान संभालने वाली आप की टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
निशा गर्ग और उनके पति पुनीत गर्ग ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल से भेंट की। केजरीवाल ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जिले में आप पार्टी की पहली महिला चेयरपर्सन बनने की बधाई दी। निशा गर्ग ने बताया कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त काम और ईमानदारी से विकास का पाठ पढ़ाया है। निशा गर्ग ने हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि आप का संदेश घर-घर पहुंचेगा। हर आमजन के सुख-दुख में हर समय तत्पर रहेंगे। गली-गली का काम जनता की मांग अनुसार होंगे। हर काम की पहले प्लानिग तैयार की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार से खजाने का नुकसान ना हो। गली बनाते समय उसके लेवल पर अधिक नजर रखी जाएगी। इस प्रकार से काम किया जाएगा कि एक ही गली को बार-बार बनाने या मरम्मत की आवश्यकता नहीं होगी। एक एक रुपये का सदुपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शपथ के बाद जुलाई माह में ही हर वार्ड में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया जाएगा। निशा गर्ग ने बताया कि महिला वर्ग से मिले सम्मान को कभी बुलाया नहीं जाएगा। हर वार्ड में महिला विग बनाकर एक एक समस्या दूर की जाएगी। पार्षदों को साथ लेकर चला जाएगा। पुनीत गर्ग ने कहा कि अगले पांच साल काम करने और हिसाब देने के नाम रहेंगे। कार्यशाला में शिक्षकों को दी शिक्षा संबंधी नीतियों की जानकारी
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षा संबंधी नीतियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विषयों में अलग-अलग स्तर पर अध्यापकों का मूल्यांकन भी किया गया। यह कार्यशाला क्षेत्रीय अधिकारी एवं कार्यशाला संयोजिका सुमन निझावन के दिशा- निर्देशन में आयोजित की गई। पुलिस पब्लिक डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य क्लस्टर हेड रेनू राघव की देखरेख में यह दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करवाई। शाहाबाद स्कूल के प्राचार्य कंवल गाबा ने बताया कि इस कार्यशाला में कुरुक्षेत्र क्लस्टर के विभिन्न स्कूलों लुखी, पिहोवा, इस्माईलाबाद, सेक्टर तीन कुरुक्षेत्र और पुलिस पब्लिक डीएवी स्कूल एवं शाहाबाद के लगभग 170 के करीब शिक्षकों ने अलग-अलग विषयों में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही अपने-अपने अनुभवों को सांझा किया।