Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप की भाजपा में एंट्री

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया है। अब वह हाथों में हॉकी स्टिक की बजाय कमल थाम कर ही पिहोवा से अपनी राजनीतिक पारी खेल सकते हैं। उनके भाजपा में शामिल होते ही पिहोवा में नये समीकरण उभर कर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:34 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप की भाजपा में एंट्री
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप की भाजपा में एंट्री

रमेश गर्ग, पिहोवा : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया है। अब वह हाथों में हॉकी स्टिक की बजाय कमल थाम कर ही पिहोवा से अपनी राजनीतिक पारी खेल सकते हैं। उनके भाजपा में शामिल होते ही पिहोवा में नये समीकरण उभर कर आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम से जहां पुराने भाजपाइयों की बेचैनी बढ़ गई है वहीं दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों को भी अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ भीड़ंत होती दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पिछले लगभग दो माह से संदीप सिंह पिहोवा विधानसभा में फेरे लगा रहे थे। वह लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ-साथ राजनीति पर भी चर्चा कर रहे थे।

पिहोवा विधानसभा का इतिहास खंगालें तो साफ है कि अभी तक इस सीट पर सबसे अधिक सिख प्रत्याशियों का ही कब्जा रहा है। ऐसे में पिहोवा सीट पर सक्रिय चल रहे संदीप सिंह के दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजनीति की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। अब अटकलें लगने लगी हैं कि कहीं पिहोवा सीट पर भाजपा सिख प्रत्याशी के तौर पर युवा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले संदीप सिंह के चेहरे पर ही दांव ना खेल बैठे। हालांकि इसके अलावा भी भाजपा के टिकट के लिए कई सिख नेता प्रयास कर रहे थे। इनमें शुगरफैड के चेयरमैन हरपाल सिंह के अलावा, मक्खन सिंह लबाना, तरणदीप सिंह वड़ैच शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि शुरुआत में संदीप सिंह ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी। ऐसे में अंदरखाते पिहोवा के लोग शुरू में उन्हें अकाली दल बादल के प्रत्याशी के तौर पर देख रहे थे। अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन सिरे नही चढ़ने पर अब संदीप सिंह ने विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अपने राजनीतिक मंसूबे जाहिर कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.