Move to Jagran APP

22 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : फुलिया

डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि आगामी 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक गीता की धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम तीन से आठ दिसंबर तक आयोजित होंगे। वह शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:43 AM (IST)
22 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : फुलिया
22 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : फुलिया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि आगामी 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक गीता की धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम तीन से आठ दिसंबर तक आयोजित होंगे। वह शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि समय रहते अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि समय पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इस बार पहले से ही शुरू करेंगे तैयारी

इस बार महोत्सव की तैयारियां समय से पहले शुरू कर दी जाएंगी और इसके प्रचार प्रसार के लिए एक माह पहले कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे। देश विदेश के ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को महोत्सव में आकर्षित करने के लिए एक से 15 नवंबर तक दिल्ली के लाल किला में महोत्सव पर गीता प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 15 दिनों तक चलेगी। गत वर्ष इस प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। इसके बाद तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में गीता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आठ दिसंबर को थीम पार्क में करीब 18 हजार बच्चों द्वारा गीता श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक रोजाना भजन संध्या व गीता आरती का आयोजन किया जाएगा।

जानी-मानी हस्तियां लेंगी महोत्सव में हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर बाद देश ही नहीं विदेशों से भी जान-मानी हस्तियां हिस्सा लेने के लिए पहुंचती हैं। भारत के राष्ट्रपति से लेकर मॉरीशस के राष्ट्रपति भी इस महोत्सव में हिस्सा ले चुके हैं। महोत्सव के दौरान अक्सर नामचीन भजन गायक और कई अन्य जानी-मानी हस्तियां यहां शिरकत करती रही हैं। इसी महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हरियाणा दिवस के दिन एक नवंबर को ऑन लाइन महाभारत क्विज का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विशाल संत सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें देश व प्रदेश के कोने-कोने से संत पधारेंगे तथा गीता विषय पर जानकारी देंगे। इतना ही नहीं 22 नवंबर से 48 कोस की परिधि में गीता टॉर्च/ज्योति का आयोजन किया जाएगा, जो तीन दिसंबर तक चलेगा। अधिकारियों को दिए निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को महोत्सव की सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लाइट एंड साउंड, लाइट, खाने, पार्किंग, साफ-सफाई, बिजली, पानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषयों पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में किसी प्रकार की कोई कोताही ना हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, केडीबी के सीईओ एवं शाहाबाद के एसडीएम संयम गर्ग, लाडवा एसडीएम एवं नगराधीश अनिल यादव, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.