Move to Jagran APP

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इनेलो-बसपा ने फूंका मोदी का पुतला

कुरुक्षेत्र में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में इनेलो-बसपा के कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 07:12 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 07:12 AM (IST)
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इनेलो-बसपा ने फूंका मोदी का पुतला
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इनेलो-बसपा ने फूंका मोदी का पुतला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक विरोध जताया। कार्यकर्ता पंजाबी धर्मशाला में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए गुरुद्वारा छठी पातशाही पहुंचे। जहां पर मोदी का पुतला फूंका।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज डीजल और पेट्रोल के रेट आसमान को छू रहे हैं। महंगाई खत्म करने का दावा कर सत्ता में आने वाली भाजपा के राज में जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में इतनी वृद्धि पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतें भी अप्रत्याशित बढ़ी हैं।

------

बंद को सफल बनाने का आह्वान

इससे पूर्व गठबंधन की विधानसभा क्षेत्रीय बैठक को पंजाबी धर्मशाला में संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि गठबंधन ने आठ सितंबर को बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, एसवाईएल व दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे को लेकर हरियाणा बंद का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि वे इस बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों से संपर्क करें। अरोड़ा ने कहा कि एसवाईएल को लेकर भाजपा गंभीर नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

--------

गिल्ली-डंडा खेलने में व्यस्त सीएम

अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के सीएम जन समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय गिल्ली डंडा खेलने में लगे हैं। अरोड़ा ने दावा किया कि प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की लहर चल रही है।

------

कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की निंदा

अशोक अरोड़ा और बसपा नेता सूरजभान नरवाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। साथ ही एस्मा लगाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विवि कुलपति कर्मचारियों का दमन कर रहे हैं।

------

भाजपा की साजिश के तहत सांसद सैनी ने बनाई पार्टी

अशोक अरोड़ा ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की ओर से नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा को भाजपा की साजिश करार दिया।

--------

ये रहे मौजूद

बैठक में बसपा के लोकसभा प्रभारी नराताराम, युवा इनेलो के जिला प्रधान सुनील राणा, योगेश शर्मा, इनेलो हलका प्रधान रणबीर ¨सह किरमिच, शहरी प्रधान विवेक मैहता विक्की, नगर पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, पार्षद नरेंद्र वर्मा, पार्षद संदीप टेका, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा ¨नदी, दीपक ¨सगला उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.