इनेलो ने कृषि विधेयकों के विरोध किया जोरदार प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र। इनेलो ने धर्मनगरी में तीनों कृषि विधेयकों के विरोध में दो घंटे धरना देकर एडीसी वीना हुड्डा के मार्फत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनेलो ने धर्मनगरी में तीनों कृषि विधेयकों के विरोध में दो घंटे धरना देकर एडीसी वीना हुड्डा के मार्फत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कृषि विधेयकों पर सरकार को घेरते हुए पिपली में किसानों पर हुई लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग उठाई। उन्होंने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के किसानों पर लाठीचार्ज की बात से इन्कार करने की भी निदा की।
उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अगर किसान काम नहीं करेगा तो देश के खाद्यान्न नहीं भर पाएंगे। तीनों विधेयक के विरोध में प्रदेश व देश का सड़कों पर उतरा हुआ है। इन विधेयकों से देश में जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अपनी फसल औने पौने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ेगा। लोकसभा व राज्यसभा में इनको जबरदस्ती पास कराया गया है। प्रदेश सरकार व सहयोगी दल किसानों की बात करते थे, लेकिन आज चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश जनता इनको समय आने पर जवाब देगी। प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिलाध्यक्ष बूटा सिंह लुखी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर संदीप वाल्मीकि, मनजीत चौधरी, कलावती, सुरेश नैन, विक्रम सिंह राणा लुखी, रणधीर मथाना व पूर्णचंद बड़शामी मौजूद रहे।
कोरोना पर करोड़ों के खर्च की जांच हों
अभय चौटाला ने आरटीआइ का हवाला देते हुए कोरोना से बचाव कार्यों पर खर्च हुए साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए की हाईकोर्ट सीटिग जज से जांच कराने की मांग की है। अभय ने कहा कि नौ महीने में नौ घोटाले हुए हैं और दसवें महीने में 10वां घोटाला सामने आया है। सभी घोटालों की न्यायिक जांच होनी चाहिए। जजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. ईश्वर सिंह की अगुवाई में कई कार्यकर्ताओं ने जजपा को छोड़कर इनेलो का दामन थामा। विधायक अभय चौटाला ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।