Move to Jagran APP

इनेलो का अकाली दल से कोई नाता नहीं : संधू

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से इनेलो के विधायक जस¨वद्र ¨सह संधू ने

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 10:39 PM (IST)
इनेलो का अकाली दल से कोई नाता नहीं : संधू
इनेलो का अकाली दल से कोई नाता नहीं : संधू

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से इनेलो के विधायक जस¨वद्र ¨सह संधू ने कहा कि इनेलो का शिरोमणि अकाली दल से अब कोई नाता नहीं है। भविष्य में अकाली दल से मिलकर कोई चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी ने एसवाईएल की जंग की खातिर लिया है।

loksabha election banner

संधू यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संधू ने कहा कि एसवाईएल में पानी के लिए इनेलो दिल्ली दरबार में आवाज बुलंद करेगा। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। संधू ने बजाया कि इनेलो ने नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला के दिशानिर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण अभियान आरंभ किया है। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण अभियान के अंतर्गत 30 दिसंबर को इस्माईलाबाद, बाखली, थाना और पिहोवा में जनसभाएं होंगी। संधू ने बताया कि अब इनेलो घर घर जाकर भाजपा के झूठ की पोल खोलेगी। संधू ने आरोप लगाया कि भाजपा घोषणाएं कर जनता को केवल गुमराह करने का काम कर रही है। धरातल पर अधिकांश घोषणाएं केवल कागजों तक ही सीमित हैं। संधू ने कहा कि गाय, गीता और जयंती के नाम पर साधारण लोगों को भटकाने का काम किया जा रहा है। गीता जयंती के नाम पर लाखों की नकदी की बंदरबांट की गई। संधू ने कहा कि इसका आने वाले समय में पूरा हिसाब लिया जाएगा। संधू ने कहा कि किसान, मजदूर और व्यापारी सभी भाजपा राज से बुरी तरह तंग हैं। जनता को केवल माकूल समय का इंतजार है। इस मौके पर सुरेश कंसल, प्रहलाद भगत शर्मा, जिला प्रधान कुलदीप मुलतानी, कर्ण ¨सह, गगनजोत संधू, सुरेश गुर्जर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.