यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट से किया उम्मीदवार का एलान, महासचिव अभय सिंह चौटाला देंगे आप-बीजेपी को टक्कर
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सभी पार्टियों ने जोरों शोरों तैयारियां शुरू कर दी है। इसी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला के नाम की घोषणा की है। इसकी जानकारी इनेलो राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने दी है। इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा और पूर्व विधायक इनेलो भी मौजूद रहे।
जाट धर्मशाला में हुई प्रेसवार्ता
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने जाट धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने एक चयन समिति बनाई थी। इस चयन समिति ने पूरे हरियाणा का मंथन किया। अभी एक सीट की घोषणा की गई है। इस दौरान शासन समिति के चेयरमैन शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जिला प्रधान बुट्टा लुक्खी मौजूद रहे।
