Move to Jagran APP

उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता चिंतनीय : योगी आदित्यनाथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आज विश्वविद्याल

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:56 PM (IST)
उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता चिंतनीय : योगी आदित्यनाथ
उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता चिंतनीय : योगी आदित्यनाथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आज विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में हो रही अनुशासनहीनता और अराजकता ¨चतित करती है। यह भारत के भविष्य के बारे में सोचने को मजबूर कर देती है।

loksabha election banner

वे शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि देश के एक विश्वविद्यालय में रामनवमी के कार्यक्रम की बजाय रावण के जन्म दिन के उत्सव मनाए जाते हों। दुर्गाशक्ति के उत्सव की जगह हिरण्यकश्यप की जयंती मनाई जाती हो। देश की जनता से कर से संचालित होने वाली एक विश्वविद्यालय में गोमांस की पार्टी भी होती है। कश्मीर को देश से अलग करने के नारे लगाए जाते हैं। ऐसे में दूसरी तरफ गुरुकुल कुरुक्षेत्र जैसी संस्था भी हैं, जो संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के कार्य भी कर रही है।

इससे पहले उन्होंने गुरुकुल में नवनिर्मित आधुनिक गोशाला के भवन का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने योगी आदित्य नाथ को गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण करवाया। उन्होंने गुरुकुल स्मारिका का विमोचन किया। बॉक्स

मलखंब देख योगी दंग वार्षिकोत्सव के दौरान गुरुकुल के विद्यार्थियों ने संगीत के धुनों पर योगासन किए। उनके मलखंब के करतबों को देखकर योगी आदित्य नाथ दंग रह गए। एनसीसी कैडेट्स, बैंड और विभिन्न सदनों की टीमों ने परेड में हिस्सा लिया। शिक्षा के साथ बच्चों को दें अच्छे संस्कार : कैप्टन अभिमन्यु फोटो नं.- 11 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: इससे पहले दिन वार्षिकोत्सव के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा नैतिक व मानवीय मूल्यों की पहचान है, इसके बिना शिक्षा अधूरी है। शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को संस्कार भी दें ताकि राष्ट्र को सभ्य नागरिक मिल सकें।

उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए शिक्षित व स्वस्थ नागरिक का होना जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति के मस्तिष्क में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। परिवार विद्यार्थी की पहली पाठशाला है इसलिए परिवार के लोगों को अपने आचरण व व्यवहार को सभ्य बनाना चाहिए ताकि उनके बच्चे उनसे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे सके। कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कैप्टन अभिमन्यु को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने गुरुकुल का संक्षिप्त परिचय दिया। बॉक्स

जीरो बजट खेती को सराहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जीरो बजट खेती को सराहा। आचार्य डॉ. देवव्रत ने कहा कि आज किसान अपने खेतों में यूरिया, डीएपी, पेस्टीसाइड डालकर जहर की खेती कर रहे हैं। इससे न केवल हम बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति और जल स्तर भी लगातार घटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बचने का एकमात्र उपाय जीरो बजट प्राकृतिक कृषि है, क्योंकि इस खेती में पानी की 70 प्रतिशत तक बचत होती है। देसी गाय पर आधारित इस प्राकृतिक कृषि से किसान की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, उत्तर प्रदेश के विधायक सहेंद्र रमाला, बृजेंद्र ¨सह, रामपाल, बाबा बालक नाथ, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान रामपाल आर्य, आचार्य सर्वमित्र, गुरुकुल के प्रधान कुलवंत ¨सह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर ¨सह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.