Move to Jagran APP

बढ़ती जा रही ठंड, लोग ले रहे अलाव का सहारा

दिनोंदिन ठंड बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 08:48 AM (IST)
बढ़ती जा रही ठंड, लोग ले रहे अलाव का सहारा
बढ़ती जा रही ठंड, लोग ले रहे अलाव का सहारा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिनोंदिन ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते सुबह कोहरे का आलम बना रहता है। हालात यह है कि सुबह 8 बजे तक सड़कों पर बमुश्किल आवागमन हो पाता है। बढ़ते ठंड के कारण टू व्हीलर चालक तो सुबह के समय निकलने की हिम्मत ही नहीं कर पाते। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। नमी की मात्रा 50 प्रतिशत रही।

loksabha election banner

दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में सबसे तेज ठंड पड़ती है और यही वजह है कि इन दिनों सुबह के समय शहर कोहरे की आगोश में होता है। कोहरे के कारण अब जहां सुबह लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलते हैं वहीं पाला पड़ने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। बढ़ती ठंड के कारण सरकारी स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। सुबह के समय बसों में आने जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी कम होती है। वहीं दूर दराज से आने वाले वाहन चालक भी काफी धीमी गति से वाहन चलाते हुए निकलते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान गिरने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड होने के कारण अब लोग घरों से ही गर्म कपड़े पहनकर दुबके रहते हैं। हालांकि रोजाना धूप निकल रही है, मगर धूप में भी तपिश नहीं है। सूप की बढ़ रही डिमांड

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म पदार्थ खा रहे हैं। शाम होते ही सूप की रेहड़ियों पर भीड़ बढ़ने लग जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड का महीना अच्छा सीजन होता है। इस मौसम में गर्म चीजें खाएं। टमाटर व हरी सब्जियों का सूप काफी अच्छा है। इसके साथ ही हरी सब्जियां मैथी, साग के साथ मेवों का प्रयोग करें। अगले सप्ताह मौसम का हाल दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बुधवार 21 13 आंशिक बादल

वीरवा 17 12 बारिश की संभावना

शुक्रवार 16 11 बारिश की संभावना

शनिवार 18 11 आंशिक बादल

रविवार 19 9 आंशिक बादल

सोमवार 19 8 धूप

मंगलवार 18 8 धूप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.