Move to Jagran APP

स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैली में शामिल करें खेल : शर्मा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल है। वे बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में खेल विभाग की ओर से 14 से 16 नवंबर के तक आयोजित 57वीं वाíषक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:50 AM (IST)
स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैली में शामिल करें खेल : शर्मा
स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैली में शामिल करें खेल : शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल है। वे बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में खेल विभाग की ओर से 14 से 16 नवंबर के तक आयोजित 57वीं वाíषक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हमें खेल को अपनी जीवन शैली में शामिल करने की जरूरत है। जब हम खेलेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे मस्त रहेंगे। मजबूत, समृद्ध व खुशहाल भारत के लिए स्वस्थ भारत का होना जरूरी है। खेल निदेशक प्रो. दिनेश सिंह राणा ने बताया कि इस मीट में लगभग 70 महाविद्यालयों से लगभग 700 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2019-20 के लिए किया जाएगा, जो राजीव गांधी यूनिवर्सिटी बेंगलुरू में आयोजित होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.