विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच घंटे में आई एक उपभोक्ता की शिकायत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 06:22 PM (IST)

बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति (सीजीआरएफ) की बैठक में अधिकारी पांच घंटे तक शिकायत का इंतजार करते रहे केवल एक उपभोक्ता ही शिकायत लेकर निगम कार्यालय में पहुंचा।

पांच घंटे में आई एक उपभोक्ता की शिकायत
पांच घंटे में आई एक उपभोक्ता की शिकायत

फोटो संख्या : 23 -बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक में अफसर करते रहे उपभोक्ता का इंतजार

- लोड कम कराने के लिए पहुंचा एक उपभोक्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति (सीजीआरएफ) की बैठक में अधिकारी पांच घंटे तक शिकायत का इंतजार करते रहे, केवल एक उपभोक्ता ही शिकायत लेकर निगम कार्यालय में पहुंचा। उपभोक्ता की शिकायत पर निगम ने तुरंत संज्ञान लिया और शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

समिति के चेयरमैन आरके शर्मा भी उपभोक्ताओं के शिकायत देने के लिए न आने पर हैरान रह गए। जिससे साबित हो रहा है कि या तो लोगों को बिजली संबंधित शिकायत ही नहीं है या वे बिजली अधिकारियों से परेशान होकर आना ही नहीं चाहते। वीरवार को बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक रखी गई थी। सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक उपभोक्ता समिति के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पेश हो सकते थे। पांच घंटे के इंतजार के बाद बैठक खत्म हो गई, केवल एक उपभोक्ता अपनी शिकायत देने के लिए पहुंचा। समिति के चेयरमैन आरके शर्मा ने बताया कि समिति की बैठक में तुरंत कार्रवाई की जाती है। मौके पर ही अधिकारी से जवाब तलब किया जाता है। ज्यादा समय तक किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाता, मगर कुरुक्षेत्र जिले में उपभोक्ता शिकायत लेकर नहीं पहुंच रहे हैं।

लोड कम कराने के लिए समिति की बैठक में पहुंचा उपभोक्ता

उपभोक्ता जोगिद्र सिंह अपनी फैक्ट्री का लोड कम कराने के लिए समिति की बैठक में पहुंचे। उन्होंने समिति के चेयरमैन आरके शर्मा को बताया कि उन्होंने अपनी फैक्टरी बंद कर दी है।पहले उनका 26 केवी का कनेक्शन था, मगर अब वे 10 केवी का कनेक्शन कराना चाहते हैं। मगर निगम के अधिकारी उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वे निगम के खाते में एक लाख तीन हजार रुपये 552 रुपये का बिल भी अदा करना चाहते हैं। अधिकारी उनको सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। समिति के चेयरमैन आरके शर्मा ने तुरंत अधिकारियों से उपभोक्ता की शिकायत का निपटारा करने के निर्देश दिए।