Move to Jagran APP

अनाज मंडियों में उठान पर जोर, 91 लाख क्विंटल धान की खरीद

जिला भर की अनाज मंडियों से खरीद एजेंसियों ने 91 लाख 28 हजार क्विंटल धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। अनाज मंडियों के धान से अंटी होने पर रविवार को कई मंडियों में खरीद बंद रखी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 09:46 PM (IST)
अनाज मंडियों में उठान पर जोर,  91 लाख क्विंटल धान की खरीद
अनाज मंडियों में उठान पर जोर, 91 लाख क्विंटल धान की खरीद

- खाद्य आपूर्ति विभाग ने 69 लाख और हैफेड ने खरीदा 22 लाख क्विंटल धान

loksabha election banner

- बूंदाबांदी में भीगा खुले के आसमान के नीचे पड़ा धान जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला भर की अनाज मंडियों से खरीद एजेंसियों ने 91 लाख 28 हजार क्विंटल धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। अनाज मंडियों के धान से अंटी होने पर रविवार को कई मंडियों में खरीद बंद रखी गई। खरीद बंद रख एजेंसियों ने उठान को तेज किया। अधिकारियों की ओर से सड़कों पर पड़े धान को पहले उठाया जा रहा है, ताकि सड़कें खाली होने पर वाहन चालकों को राहत मिले। इसके साथ ही आवक कम होने पर अधिकारी अब धान को अनाज मंडियों तक ही समेटने के प्रयास में जुटे हैं।

जिला भर की करीब 18 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में धान खरीद का काम चल रहा है। अक्टूबर माह के शुरुआत से ही धान की आवक तेज होने पर अनाज मंडियों से लेकर सड़कें तक धान से अटी पड़ी हैं। अब आवक धीमी होने पर अधिकारी उठान को तेज करने के प्रयास में जुटे हैं।

बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिता

इन दिनों धान कटाई के साथ-साथ आलू और मटर बिजाई का काम चल रहा है। ऐसे में तेज बूंदाबांदी से फसलों को नुकसान हो सकता है। अनाज मंडियों में भी लाखों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। इन हालातों में रविवार को आसमान में काले बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों के साथ-साथ आढ़तियों की भी धड़कनें बढ़ी हुई है।

91 लाख क्विंटल धान की खरीद

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र की मंडियों व खरीद केंद्रों से अभी तक खरीद एजेंसियों ने 91 लाख 28 हजार क्विंटल धान की खरीद की है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 69 लाख क्विंटल , हैफेड ने 22 लाख क्विटल और भारतीय खाद्य निगम ने 457 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। अब तक खरीदी गई धान में से मंडियों से 78 लाख क्विंटल धान का उठान कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अभी तक कुल एक लाख 16 हजार 981 किसानों की धान की फसल खरीदी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.