को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिए जाएंगे अहम निर्णय : कैलाशो
संवाद सहयोगी लाडवा कांग्रेस को-आर्डिनेशन की सदस्य पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर आज दिल्ली में हरियाणा को-आर्डिनेशन के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक होगी।
संवाद सहयोगी, लाडवा : कांग्रेस को-आर्डिनेशन की सदस्य पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर आज दिल्ली में हरियाणा को-आर्डिनेशन के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में सभी नवनियुक्त सदस्य मौजूद होंगे तथा उनकी अध्यक्षता में चुनावों को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कैलाशो सैनी शुक्रवार को लाडवा में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा जाति-पाति, धर्म, मजहब व झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। भाजपा का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर हो चुका है और वह अब इनके बहकावें में आने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कसने की बात कहीं तथा गांव-गांव जाकर गांववासियों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नसीब सिंह शहजादपुर, कृष्ण हलाल पुर, जंगशेर सिंह बूढ़ा, अशोक सैन, श्याम लाल नंबरदार उपस्थित थे।