शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 70 प्रतिशत ऑटो कर रहे नियमों की अनदेखी
दिनोंदिन बढ़ रहे ऑटो रिक्शा यातायात के लिए सरदर्द बने हुए हैं। ऐसी कोई भी सड़क नहीं है जहां ऑटो रिक्शा के कारण जाम न लगते हो। इसके पीछे का कारण एक ही है कि ये यातायात नियमों की उल्लंघना में सबसे आगे हैं। जहां चाहा वहां ब्रेक लगा कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने लगते हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिनोंदिन बढ़ रहे ऑटो रिक्शा यातायात के लिए सरदर्द बने हुए हैं। ऐसी कोई भी सड़क नहीं है, जहां ऑटो रिक्शा के कारण जाम न लगते हो। इसके पीछे का कारण एक ही है कि ये यातायात नियमों की उल्लंघना में सबसे आगे हैं। जहां चाहा वहां ब्रेक लगा कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने लगते हैं। वहीं व्यस्त मार्ग पर यात्रियों के इंतजार में खड़े रहते हैं। अगर नए यातायात नियमों की बात करें तो 70 प्रतिशत ऑटो इन पर खरे नहीं उतरते। किसी के पास लाइसेंस नहीं है तो किसी के पास बीमा। कागजात भी उनके पास बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। प्रदूषण प्रमाण पत्र तो इनसे कोसों दूर है। ऐसे में अगर पुलिस इन पर कार्रवाई करती है तो जनप्रतिनिधि सामने आ जाते हैं। जिसके चलते ये धड़ल्ले से सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते रहते हैं। यहां हर मार्ग पर दौड़ते हैं ऑटो
नियमों के तहत शहर के हर एरिया में वाहनों की संख्या निर्धारित की जानी चाहिए, लेकिन शहर में लगभग हर रूट पर मनमाने तरीके से ऑटो चल रहे हैं। इन पर अंकुश लगाना तो दूर पुलिस इन्हें रोक कर कभी कागजात भी नहीं देखती। हर रूट पर भारी संख्या में वाहन सवारियां ढोते हैं। फोटो संख्या : 17
यातायात पुलिस को बरतनी होगी सख्ती : पुरी
अशोकपुरी पब्लिक रोड सेफ्टी एसोसिएशन के सदस्य अजय पुरी का कहना है कि यातायात पुलिस को ऑटो चालकों के खिलाफ सख्ती बरतनी चाहिए। इन्हें नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर लाइसेंस बनाए जाने चाहिए। फोटो संख्या : 18
नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जिला यातायात समन्वयक नरेश कुमार का कहना है कि समय-समय पर ऑटो यूनियन के प्रधान के साथ बैठक कर जागरूक किया जा रहा है, लेकिन अभी भी कुछ ऑटो रिक्शा चालक यातायात नियमों के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर चालान कार्रवाई की जा रही है। नए नियमों के अनुसार यह है चालान राशि
बिना लाइसेंस : 5000
बिना आरसी : 5000 दूसरी बार 10 हजार
बिना बीमा : 2000 दूसरी बार 4000
प्रदूषण : 10 हजार
ऑटो में क्षमता से अधिक : 500 दूसरी बार 1500
मोबाइल इस्तेमाल : 5000 दूसरी बार 10 हजार ये हैं ऑटो चालकों के लिए नियम
1. ऑटो रिक्शा पर आगे पीछे नंबर प्लेट, पर्दा नंबर होना चाहिए।
2. चालक वर्दी पहने हों और अपने नाम की प्लेट लगी हो।
3. ऑटो रिक्शा से संबंधित समस्त दस्तावेज और ड्राइविग लाइसेंस आवश्यक रूप से साथ हो।
4. यदि किसी सवारी का किसी भी तरह का कोई सामान ऑटो में छूटता है तो यातायात अथवा निकटतम थाने में इसकी जानकारी देकर सामान जमा कराएं।
5. सड़क के किनारे ऑटो खड़ा करके सवारी न भरें।
6. सड़क पर खड़ी ऑटो के बगल में ऑटो लगाकर सवारी ना भरें।