नगर खेड़ा पर देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित
दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित नगर खेड़ा पर जेठा रविवार के उपलक्ष्य में भजन संध्या और खेड़ा महाराज की महाआरती की गई। बड़ी संख्या में पंहुचे नगरवासियों ने महाआरती में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित नगर खेड़ा पर जेठा रविवार के उपलक्ष्य में भजन संध्या और खेड़ा महाराज की महाआरती की गई। बड़ी संख्या में पंहुचे नगरवासियों ने महाआरती में भाग लिया। इससे पूर्व खेड़ा दरबार में मां दुर्गा, राधाकृष्ण, शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। दर्रा खेड़ा सेवा समिति के प्रधान अमरपाल सैनी ने बताया कि जेठा रविवार के उपलक्ष्य में यह आयोजन शुक्ल पक्ष के पहले रविवार सायं को करवाया जाता है। मुख्य यजमान रतन लाल मेहरा परिवार ने दरबार में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करवाई। वेदपाठी पंडित राजेश शास्त्री व दीपक शास्त्री ने अनुष्ठान संपन्न करवाया। खेड़ा समिति की ओर से यजमान परिवार को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन करके खेड़ा महाराज का गुणगान किया।