Move to Jagran APP

पति ने पत्नी को पीछे से सिर में मारी गोली, गंभीर

रेलवे रोड स्थित न्यू कालोनी में बुधवार रात साढ़े आठ बजे पति ने अपनी पत्नी को पीछे से सिर में गोली मार दी। महिला स्कूटी पर सवार थी। आरोप है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। जिस कारण उसकी हत्या का प्रयास किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 05:14 PM (IST)
पति ने पत्नी को पीछे से सिर में मारी गोली, गंभीर
पति ने पत्नी को पीछे से सिर में मारी गोली, गंभीर

- पति पर हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज

loksabha election banner

- सिर का सीटी स्कैन करने पर लगा पता जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रेलवे रोड स्थित न्यू कालोनी में बुधवार रात साढ़े आठ बजे पति ने अपनी पत्नी को पीछे से सिर में गोली मार दी। महिला स्कूटी पर सवार थी। आरोप है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। जिस कारण उसकी हत्या का प्रयास किया गया है। हालांकि पहले मामले को सड़क दुर्घटना से जोड़कर देखा जा रहा था, मगर जब महिला के सिर का वीरवार को सीटी स्कैन किया तो गोली मिली। महिला के सिर से गोली निकाल दी गई है, मगर उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कैथल के वार्ड 31 की पट्टी अफगान सिरटा रोड निवासी राधा शहर की न्यू कालोनी में किराये के मकान में रह रही है। राधा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कोठियों में झाडू-पोछा करने काम रही है। उसकी शादी सात साल पहले राजकुमार के साथ हुई थी। उसके पास एक लड़का व दो लड़की हैं। उसका पति राजकुमार एफसीआइ में अमीन रोड स्थित गोदाम में नौकरी करता है। दो-तीन दिन पहले उसका अपने पति राजकुमार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह घर से चला गया था।

बुधवार देर शाम आठ बजे वह अपनी एक्टिवा पर घरेलू समान लेने के लिए बाजार आई थी। उसका लड़का ववान भी उसके साथ था। जब वह समान लेकर वापस अपने घर पर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर चलने लगी तो पीछे से किसी व्यक्ति ने चोट मारी, जिसे वह देख नहीं पाई। वह एक्टिवा से गिर गई और सिर से काफी खून बहने लगा। लोगों ने उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया। उसे शक है कि उसके पति राजकुमार व ससुराल वालों ने उस पर हमला कर चोट पहुंचाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति राजकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पहले चिकित्सक व पुलिस ने बताई थी गंभीर चोट

महिला के सिर में चोट आने पर पहले चिकित्सक व पुलिस उसके सिर में चोट लगना बता रहे थे। मगर रात करीब एक बजे सीटी स्कैन होने पर चिकित्सकों को सिर में गोली दिखाई दी। आनन-फानन में महिला के सिर का आपरेशन कर गोली को निकाला गया और पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद महिला को चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज : दिनेश चौहान

कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर उसके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.